कार्बन फैशन आई में है 8 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत व सारी खूबियां

कार्बन फैशन आई में है 8 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत व सारी खूबियां
विज्ञापन
कार्बन एल55 एचडी लॉन्च करने के बाद कार्बन मोबाइल अब अपना नया स्मार्टफोन फैशन आई लॉन्च करने के लिए तैयार है। कार्बन फैशन आई अमेज़न इंडिया पर 5,490 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने फोन के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है और ना ही कार्बन फैशन आई स्मार्टफोन को कार्बन की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

अमेज़न इंडिया पर कार्बन फैशन आई की लिस्टिंग से एक फैशनआई ऐप का पता चलता है जो स्मार्टफोन के साथ काम करता है। लेकिन फिलहाल इस बारे में ज्यादा जानकारी का पता नहीं लगा है। इस ऐप और स्मार्टफोन के ज्यादा फीचर की जानकारी के लिए हमें आधिकारिक ऐलान तक इंतजार करना होगा।

बात करें स्पेसिफिकेशन की तो, कार्बन फैशन आई एक डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 5 इंच (1280x720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का एचडी आईपीएस स्क्रीन है जो 2.5डी कर्व्ड प्रोटेक्शन से लैस है। स्क्रीन की डेनसिटी 294 पीपीआई है।

इस फोन मं 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर एआरएम कॉर्टेक्स-ए47 प्रोसेसर और 1 जीबी रैम है। फोन में 8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (32 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है। कार्बन के इस हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा है। कैमरे से 1080 पिक्सल तक की वीडियो रिकॉर्डिंग 30 फ्रेमप्रतिसेकेंड तक की जा सकती है। इसके अलावा कैमरे में फेस डिटेक्शन, स्माइल डिटेक्शन, जिओ टैगिंग और पैनोरमा मोड जैसे फीचर हैं। सेल्फी कैमरा 3.2 मेगापिक्सल है।

कार्बन फैशन आई में 2000 एमएएच की बैटरी है जिसके 7 घंटे तक का टॉक टाइम और 200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। बात करें कनेक्टिविटी की तो 3 जी के अलावा यह फोन ब्लूटूथ, जीपीआरएस, एज, ए-जीपीएस, वाई-फाई डुअल बैंड, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर सपोर्ट करता है। कार्बन के इस फोन में 4जी सपोर्ट नहीं दिया गया है। अमेज़न इंडिया पर फिलहाल इस स्मार्टफोन का सिर्फ शैंपेन कलर वेरिएंट ही उपलब्ध है।

कार्बन के इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 145x72x8 मिलीमीटर और वज़न 141 ग्राम है। कार्बन फैशन आई पर एक साल की मेन्युफैक्चरर वारंटी दे रही है और फोन के साथ आने वाली एक्सेसरी पर 6 महीने की वारंटी मिलेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »