Jio फोन दुनिया में सबसे ज़्यादा बिकने वाला फीचर फोनः रिपोर्ट

5 फीसदी हिस्सेदारी के साथ Jio फोन ने दुनियाभर के फीचर फोन बाज़ार पर 'कब्ज़ा' जमा लिया है...

Jio फोन दुनिया में सबसे ज़्यादा बिकने वाला फीचर फोनः रिपोर्ट

Jio फोन

ख़ास बातें
  • 15 फीसदी हिस्सेदारी के साथ Jio फोन बना 'नंबर 1'
  • दुनियाभर के फीचर फोन बाज़ार पर Jio का कब्ज़ा
  • नोकिया एचएमडी, आईटेल, सैमसंग और टेक्नो से आगे निकली Jio
विज्ञापन
15 फीसदी हिस्सेदारी के साथ Jio फोन ने दुनियाभर के फीचर फोन बाज़ार पर 'कब्ज़ा' जमा लिया है। साल 2018 की पहली तिमाही में नोकिया एचएमडी, आईटेल, सैमसंग और टेक्नो को पछाड़कर Jio ने अपना दबदबा कायम कर लिया है। बड़ी संख्या में शिपमेंट के दम पर रिलायंस Jio फोन ने यह आंकड़ा हासिल किया है। इसकी जानकारी दी है काउंटरप्वॉइंट रिपोर्ट ने, जिसने साल 2018 की पहली तिमाही में फीचर फोन का आंकड़ा पेश किया है।

इस रिपोर्ट में ज़िक्र है कि Nokia एचएमडी ने फीचर फोन सेगमेंट में 14 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की। आईटेल को इस सूची में 13 फीसदी हिस्सेदारी के साथ दिखाया गया है। सैमसंग की बात करें तो दक्षिण कोरियाई कंपनी 6 फीसदी पर सिमटती दिखी। टेक्नो ने भी 6 फीसदी पर कब्ज़ा जमाया।


मार्केट रिसर्च फर्म ने बताया, दुनियाभर में अब भी हर साल 50 करोड़ से ज्यादा फीचर फोन बिकते हैं। यह एक बड़ा बाज़ार है, जिसके ग्राहकों का एक बड़ा वर्ग है। वे ग्राहक, जो आज भी स्मार्टफोन की जगह फीचर फोन खरीदने को प्राथमिकता देते हैं। दुनियाभर में अकेले भारत ने फीचर फोन का बाज़ार 43 फीसदी अपने हाथ में रखा है। यह आंकड़ा इसी साल की पहली तिमाही का है।

रिसर्च फर्म ने आगे कहा, कुछ यूज़र डिजिटल या अन्य कारणों की बजाय सिंपल फोन पसंद करते हैं। वे फोन व डेटा पर ज्यादा पैसे नहीं खर्चना चाहते। ऐसे लोगों की डिमांड को पूरा कर रहा है फीचर फोन। मोबाइल इंडस्ट्री में फीचर फोन की अपार संभावनाएं हैं, जिनका इस्तेमाल किया जाना अभी बाकी है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • कमियां
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
डिस्प्ले2.40 इंच
प्रोसेसरस्प्रेडट्रम एससी9820ए
फ्रंट कैमरा0.3-मेगापिक्सल
रियर कैमरा2-मेगापिक्सल
रैम512एमबी
स्टोरेज4 जीबी
बैटरी क्षमता2000 एमएएच
ओएसKAI OS
रिज़ॉल्यूशन240x320 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mobiles, Nokia, India, Samsung, Itel, Reliance, Jio Phone, Counterpoint
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  2. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  4. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  7. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  8. Samsung ने बढ़ाए कई स्मार्टफोन के दाम, 3,000 रुपये तक महंगे हुए ये मॉडल्स!
  9. Motorola Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च: इसमें हैं 7,000mAh बैटरी और गेमर्स के लिए 120 fps गेमिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Rs 2 हजार सस्ता मिल रहा है Nothing Phone 3a, इसके बैक पैनल की टिमटिमाती लाइटें हैं खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »