Jio Phone की बुकिंग बंद, अब आगे क्या...

रिलायंस जियो ने जियो फोन की बुकिंग रोक दी है, कंपनी ने वेबसाइट पर एक संदेश लिखा है- "millions" (लाखों) यूनिट पहले ही प्री-बुक हो चुकीं हैं। जियो फोन की बुकिंग भारी मांग के बीच गुरुवार को शाम साढ़े पांच बजे शुरू हुई थी। जिसके बाद कुछ घंटे तक जियो वेबसाइट और ऐप क्रैश हुए। हालांकि, इसके बाद स्थिति में सुधार हुआ और कई लोग 500 रुपये चुकाकर जियो फोन की प्री-बुकिंग कर पाने में सफल रहे।

Jio Phone की बुकिंग बंद, अब आगे क्या...
ख़ास बातें
  • जियो फोन की बुकिंग गुरुवार को शाम साढ़े पांच बजे से शुरू हुई थी
  • रिलायंस जियो ने बुकिंग बंद कर दी है
  • जियो फोन की बुकिंग दोबारा शुरू होने के बाद फोन बुक कर सकते हैं
विज्ञापन
रिलायंस जियो ने जियो फोन की बुकिंग रोक दी है, कंपनी ने वेबसाइट पर एक संदेश लिखा है- "millions" (लाखों) यूनिट पहले ही प्री-बुक हो चुकीं हैं। जियो फोन की बुकिंग भारी मांग के बीच गुरुवार को शाम साढ़े पांच बजे शुरू हुई थी। जिसके बाद कुछ घंटे तक जियो वेबसाइट और ऐप क्रैश हुए। हालांकि, इसके बाद स्थिति में सुधार हुआ और कई लोग 500 रुपये चुकाकर Jio Phone की प्री-बुकिंग कर पाने में सफल रहे।

(टेक्नोलॉजी की दुनिया से वीडियो के ज़रिए रहें रूबरू। करें गैजेट्स 360 हिंदी के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब)

अब, हालांकि जियो ने बुकिंग बंद कर दी है और दोबारा प्री-बुकिंग शुरू होने को लेकर कोई संकेत भी नहीं दिए है। रिलायंस जिो की वेबसाइट पर दिए गए एक संदेश में लिखा है, ''जियो फोन की प्री-बुकिंग दोबारा शुरू होने पर हम आपको जानकारी देंगे।''

 

जियो फोन की कीमत और डिलीवरी की तारीख़

जियो फोन तकनीकी तौर पर मुफ्त खरीदा जा सकता है, लेकिन आपको इसके लिए 1,500 रुपये की सिक्योरिटी राशि जमा करनी होगी। यह पैसा किसी तरह के संभावित गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए लिया जा रहा है। बुकिंग फीस 500 रुपये है, जबकि बाकी बचे 1,000 रुपये मोबाइल डिलीवर होने पर देने होंगे।

JioPhone आपको कब तक मिलेगा? यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपने बुकिंग कितने पहले कराई है। रिलायंस जियो ने इसके लिए पहले आओ- पहले पाओ की नीति अपनाई है। अगर आपको जल्द ही इस डिवाइस को पाना है तो प्री-ऑर्डर के लिए गुरुवार को शाम 5 बजे तैयार रहिए। कंपनी की कोशिश हर हफ्ते 50 लाख डिवाइस उपलब्ध कराने की है। लेकिन मांग बहुत ज़्यादा होने की उम्मीद है। ऐसे में कंपनी के वादे पर पूरी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता।

(यह भी पढ़ें: Jio Mobile Phone बुकिंग से जुड़े हर सवाल का जवाब यहां पाएं )

जियो एक सिम वाले जियोफोन में 2.4 इंच का क्यूडब्ल्यूवीजीए (240x320 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ स्प्रेडट्रम SPRD 9820A/QC8905 डुअल कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। माली-400 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। साथ में मौज़ूद है 512 एमबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है और आप 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

पिछले हिस्से पर 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। और फ्रंट पैनल पर वीजीए कैमरा है। JioPhone की बैटरी 2000 एमएएच की है। इसके बारे में 12 घंटे तक के टॉक टाइम और 15 दिन तक के स्टैंडबाय टाइम का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई, एनएफसी, एफएम रेडियो, जीपीएस और यूएसबी 2.0 सपोर्ट शामिल हैं।

जियोफोन में वॉयस सर्मथित जियो असिस्टेंट मौज़ूद है। इसकी मदद से आप ऐप खोल पाएंगे। गूगल पर सर्च कर सकेंगे। और बोलकर एसएमएस भी कंपोज कर पाएंगे। यह अंग्रेजी और हिंदी में काम करेगा। JioPhone का इस्तेमाल आप मीडिया प्रोजेक्शन के लिए कर सकते हैं। आप जियोमीडियाकेबल की मदद से फोन को टीवी से कनेक्ट कर पाएंगे। इसमें 22 भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट मौज़ूद है।

फिलहाल, जियो फोन सिर्फ ब्लैक रंग में उपलब्ध है। आपको रिटेल बॉक्स में फोन के अलावा हैंडसेट, बैटरी, चार्ज एडप्टर, क्विक सर्विस गाइड, वारंटी कार्ड और सिम कार्ड मिलेगा। जियो ब्रांड के पहले फोन में जियोसिनेमा, जियोम्यूजिक और जियोटीवी जैसे ऐप पहले से इंस्टॉल होंगे। इसके अलावा लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप और सोशल नेटवर्किंग ऐप को भी जगह मिलेगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • कमियां
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
डिस्प्ले2.40 इंच
प्रोसेसरस्प्रेडट्रम एससी9820ए
फ्रंट कैमरा0.3-मेगापिक्सल
रियर कैमरा2-मेगापिक्सल
रैम512एमबी
स्टोरेज4 जीबी
बैटरी क्षमता2000 एमएएच
ओएसKAI OS
रिज़ॉल्यूशन240x320 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio Phone, Jio Phone Booking, Reliance Jio
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »