Jio Mobile Phone बुकिंग से जुड़े हर सवाल का जवाब यहां पाएं

Jio Phone की बुकिंग गुरुवार से शुरू हो गई है। शुरुआत में कई इच्छुक ग्राहकों को जियो मोबाइल फोन बुक करने में दिक्कत हुई, लेकिन कुछ घंटों बाद स्थिति सुधर गई। यह 4जी फीचर फोन ग्राहकों को सितंबर महीने से मिलना शुरू हो जाएगा। रिलायंस जियो ने इसके लिए 'पहले आओ और पहले पाओ' की नीति अपनाई है।

Jio Mobile Phone बुकिंग से जुड़े हर सवाल का जवाब यहां पाएं
ख़ास बातें
  • Jio Phone की बुकिंग गुरुवार (24 अगस्त) से शुरू होगी
  • यह 4जी फीचर फोन ग्राहकों को सितंबर महीने से मिलना शुरू हो जाएगा
  • रिलायंस जियो ने इसके लिए 'पहले आओ और पहले पाओ' की नीति अपनाई है
विज्ञापन
Jio Phone की बुकिंग गुरुवार से शुरू हो गई है। शुरुआत में कई इच्छुक ग्राहकों को जियो मोबाइल फोन बुक करने में दिक्कत हुई, लेकिन कुछ घंटों बाद स्थिति सुधर गई। यह 4जी फीचर फोन ग्राहकों को सितंबर महीने से मिलना शुरू हो जाएगा। रिलायंस जियो ने इसके लिए 'पहले आओ और पहले पाओ' की नीति अपनाई है। जियो-ब्रांड के पहले फोन में जियोसिनेमा, जियोम्यूजिक और जियोटीवी जैसे ऐप पहले से मौज़ूद होंगे। इसके अलावा लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप और सोशल नेटवर्किंग ऐप को भी जगह मिलेगी। इस फोन के ज़रिए कंपनी की कोशिश 2जी फीचर फोन यूज़र को अपने नेटवर्क से जोड़ने की है। कंपनी एक तरह से हैंडसेट को मुफ्त में दे रही है। हालांकि, शुरुआत में ग्राहकों को सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर 1,500 रुपये की राशि देनी होगी। अगर आप जियो फोन बुक करना चाहते हैं तो आपके पास ऑनलाइन या ऑफलाइन चैनल का विकल्प है। जियो फोन की बुकिंग, प्री-ऑर्डर तारीख और डिलिवरी तारीख से जुड़े हर सवाल के जवाब के लिए आगे पढ़ते रहिए।
 

Jio Phone की बुकिंग कब शुरू होगी?

Jio Phone की बुकिंग 24 अगस्त को शाम 5 बजे के बाद से माय जियो ऐप, आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत रिलायंस जियो ऑफलाइन रिटेल स्टोर से शुरू होगी।


Jio Phone बुक करने का तरीका?

मायजियो ऐप के ज़रिए जियोफोन बुक करने के लिए ऐप को खोलें। इसके बाद प्रीबुक नाउ के विकल्प पर टैप करें। अब अपना फोन नंबर दें और आप जिस इलाके में रह रहें हैं, वहां का पिनकोड नंबर दें। इसके बाद टैब पू प्रोसीड पर क्लिक करें। हो गई बुकिंग। इसके बाद आपको ऐप के अलावा एसएमएस के ज़रिए बुकिंग आईडी मिलेगी। यह बुकिंग आईडी फोन की डिलिवरी लेते वक्त काम आएगी। अपने किसी दोस्त या परिजन के लिए फोन बुक करना है तो उस शख्स का मोबाइल नंबर दें और उसके घर का पिनकोड डालें। और इसके बाद भुगतान कर दें। इस परिस्थिति में आपके साथ आपके मित्र के मोबाइल नंबर पर भी बुकिंग आईडी एसएमएस के जरिए आएगी। इसमें उस रिटेलर का भी पता होगा जहां से आप फोन पाएंगे।
 
Jio
 

जियो फोन की कीमत और डिलिवरी की तारीख?

जैसा कि हमने आपको पहले बताया। फोन प्रभावी तौर पर मुफ्त है। लेकिन आपको सिक्योरिटी डिपाज़िट के लिए 1,500 रुपये देने पड़ेंगे। गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि यह राशि दो हिस्सों में जमा होगी। बुकिंग के वक्त 500 रुपये देने होंगे, बाकी 1,000 रुपये फोन मिलने पर।

JioPhone आपको कब तक मिलेगा? यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपने बुकिंग कितने पहले कराई है। रिलायंस जियो ने इसके लिए पहले आओ- पहले पाओ की नीति अपनाई है। अगर आपको जल्द ही इस डिवाइस को पाना है तो प्री-ऑर्डर के लिए गुरुवार को शाम 5 बजे तैयार रहिए। कंपनी की कोशिश हर हफ्ते 50 लाख डिवाइस उपलब्ध कराने की है। लेकिन मांग बहुत ज़्यादा होने की उम्मीद है। ऐसे में कंपनी के वादे पर पूरी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Relaince Jio, Jio Booking, Jio Phone Booking
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »