• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Itel A23 Pro भारत में 4,999 रुपये में लॉन्च, ऑफर में मिल रहा है 1,100 रुपये का डिस्काउंट

Itel A23 Pro भारत में 4,999 रुपये में लॉन्च, ऑफर में मिल रहा है 1,100 रुपये का डिस्काउंट

Itel A23 Pro की भारत में कीमत 4,999 रुपये है। इस कीमत में यूज़र को 1GB रैम और 8GB स्टोरेज मिलेगी।

Itel A23 Pro भारत में 4,999 रुपये में लॉन्च, ऑफर में मिल रहा है 1,100 रुपये का डिस्काउंट

Itel A23 Pro को रिलायंस स्टोर से 3,899 रुपये में खरीदा जा सकता है

ख़ास बातें
  • Itel A23 Pro भारत में हुआ लॉन्च
  • 4,999 रुपये का फोन रिलायंस जियो ऑफर के तहत मिल रहा है 1,100 रुपये सस्ता
  • 1GB रैम और 8GB स्टोरेज से है लैस
विज्ञापन
Itel A23 Pro को भारत में एंट्री-लेवल 4G स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया है। यह केवल एक ही रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आता है और ग्राहकों को खरीदने के लिए दो कलर ऑप्शन मिलेंगे। Itel A23 Pro को Android 10 (Go Edition) के साथ लॉन्च किया गया है। एंट्री-लेवल फोन होने के नाते, डिस्प्ले के चारों ओर मोटे बेजल्स शामिल हैं, जिसमें टॉप बेज़ल में सेल्फी कैमरा सेट किया गया है। आईटेल ए23 प्रो का रिटेल प्राइस 4,999 रुपये है, लेकिन Reliance Jio एक्सक्लूसिव ऑफर के तहत रिलायंस ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर इस फोन को कम कीमत में खरीदने का मौका दिया जा रहा है।
 

Itel A23 Pro price in India

Itel A23 Pro की भारत में कीमत 4,999 रुपये है। इस कीमत में यूज़र को 1GB रैम और 8GB स्टोरेज मिलेगी। यूं तो कीमत 4,999 रुपये है, लेकिन जैसा कि हमने बताया, Reliance Jio ऑफर के साथ फोन को 1 जून से रिलायंस डिजिटल वेबसाइट, MyJio Stores और Reliance Digital Stores से Jio नेटवर्क के साथ 3,899 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन लेक ब्लू और सेफायर ब्लू रंग के विकल्पों में बेचा जाएगा।
 

Itel A23 Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो) आईटेल ए23 प्रो एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) पर चलता है। इसमें 5 इंच का FWVGA (480x854 पिक्सल) TN डिस्प्ले मिलता है, जिसकी पिक्सल डेंसिटी 196ppi है। फोन क्वाड-कोर Unisoc SC9832E चिपसेट पर काम करता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 1.4GHz है। फोन 1GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है और स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड (32GB तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

फोटो और वीडियो के लिए, Itel A23 Pro में सिंगल 2 मेगापिक्सल रीयर कैमरा मिलता है। फ्रंट में 0.3-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल-सिम 4जी, वाई-फाई, VoLTE, GPS, ब्लूटूथ, 3.5mm हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। आईटेल ए23 प्रो में 3-axis एक्सेलेरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी मिलते हैं। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है, लेकिन फोन फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है। इसमें 2,400mAh क्षमता की बैटरी मिलती है। फोन का डायमेंशन 45.4x73.9x9.85mm है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा0.3-मेगापिक्सल
रियर कैमरा2-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10 (Go Edition)
रिज़ॉल्यूशन480x854 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  4. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  5. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  6. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  7. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  8. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  10. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »