iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7500 Turbo होगा चिपसेट!

भारत में iQOO Z11 को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। देश में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7500 Turbo वाला iQOO का यह पहला स्मार्टफोन होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 जुलाई 2026 18:05 IST
ख़ास बातें
  • भारत में iQOO Z11 को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट होगा
  • चीन में मार्च में iQOO Z11 को पेश किया गया था

इस स्मार्टफोन को मार्च में चीन में पेश किया गया था

Photo Credit: iQOO

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo के सब-ब्रांड iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में देश में iQOO Z11 Lite को पेश किया गया था। भारत में इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल को भी जल्द लॉन्च किया जाएगा। चीन में मार्च में iQOO Z11 को लाया गया था। 

Gadgets 360 को इस बारे में जानकारी रखने वाले इंडस्ट्री के सूत्रों से पता चला है कि भारत में iQOO Z11 को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। इन सूत्रों ने बताया है कि भारत में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7500 Turbo वाला iQOO का यह पहला स्मार्टफोन होगा। iQOO Z11 के चाइनीज वेरिएंट में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 दिया गया है। भारत में इस स्मार्टफोन में 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में अगले कुछ सप्ताह में अधिक जानकारी मिल सकती है। 

Advertisement

चीन में पेश किए गए इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच (1,260 x 2,800 पिक्सल्स) AMOLED स्क्रीन 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट और HDR सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 8500 दिया गया है। iQOO Z11 में 16 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा औ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 9,020 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

भारत में पिछले सप्ताह इस सीरीज के iQOO Z11 Lite को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच HD+ LCD डिस्प्ले (1,600  × 720 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और Arm Mali-G57 MC2 GPU है। यह Android 16 पर बेस्ड Origin OS 6 पर चलता है। iQOO Z11 Lite की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 6,500 mAh की बैटरी 44 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.