iQoo Neo 6 का भारत में प्राइस 5,000 रुपये घटा, एक्सचेंज डिस्काउंट का भी फायदा

इसके 8GB + 128GB के बेस वेरिएंट का प्राइस 29,999 रुपये है। Amazon पर यह 24,999 रुपये में उपलब्ध है

iQoo Neo 6 का भारत में प्राइस 5,000 रुपये घटा, एक्सचेंज डिस्काउंट का भी फायदा

कंपनी ने इस स्मार्टफोन को पिछले वर्ष लॉन्च किया था

ख़ास बातें
  • इसके 8GB + 128GB के बेस वेरिएंट का प्राइस 29,999 रुपये है
  • Amazon पर यह 24,999 रुपये में उपलब्ध है
  • इस स्मार्टफोन में फुल HD+ E4 AMOLED डिस्प्ले है
विज्ञापन
चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी iQoo के स्मार्टफोन iQoo Neo 6 का भारत में प्राइस घटकर 24,999 रुपये हो गया है। इसका कारण Amazon और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर मिल रहा 5,000 रुपये का डिस्काउंट है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को पिछले वर्ष लॉन्च किया था। 

इसके 8GB + 128GB के बेस वेरिएंट का प्राइस 29,999 रुपये है। Amazon पर यह 24,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा एमेजॉन के कस्टमर्स चुनिंदा फोन मॉडल्स पर एक्सचेंज डिस्काउंट का भी फायदा ले सकते हैं। इससे इस स्मार्टफोन का प्राइस और घट सकता है। हालांकि, एक्सचेंज के बाद प्राइस फोन के मॉडल और उसकी स्थिति पर निर्भर करेगा। iQoo के ऑनलाइन स्टोर पर भी iQoo Neo 6 का प्राइस घटाकर 24,999 रुपये किया गया है। इसके 12GB + 256GB पर भी इतना ही डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद प्राइस घटकर 28,999 रुपये हो गया है। 

iQoo Neo 6 के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में फुल HD+ E4 AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल और 360Hz टच सैंपलिंग रेट है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 870 SoC है। यह Android 12 बेस्ड Funtouch OS 12 पर चलता है। इसमें f/1.89 अपार्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपार्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपार्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में f/2.0 अपार्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सलेरोमीटर सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर, मैग्नेटोमीटर सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर और प्रोक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। इसकी 4700mAh की बैटरी 80W फ्लैशचार्ज को सपोर्ट करती है। पिछले महीने कंपनी ने नया स्मार्टफोन Z7 5G लॉन्च किया था। कंपनी का दावा है कि यह केवल भारतीय मार्केट के लिए डिवेलप किया गया उसका पहला हैंडसेट है। डुअल सिम सपोर्ट वाले इस स्मार्टफोन में 6.38 इंच फुल HD+ (2400 x 1080) रिजॉल्यूशन AMOLED डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स और दो कलर्स में लॉन्च किया गया है। यह 6 GB of RAM + 128 GB स्टोरेज और 8 GB of RAM + 128 GB स्टोरेज के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Capable SoC
  • Guaranteed Android OS and security updates
  • Good battery life, fast charging
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware
  • Low-light video recording could be better
डिस्प्ले6.62 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  7. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  8. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  9. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  10. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »