12GB RAM, 120W फास्ट चार्जिंग के साथ iQOO Neo 7 लेगा एंट्री, जानें क्या है खास!

यहां हम आपको iQOO Neo 7 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।

12GB RAM, 120W फास्ट चार्जिंग के साथ iQOO Neo 7 लेगा  एंट्री, जानें क्या है खास!

Photo Credit: iQOO

iQoo Neo 7 में 6.78 इंच की AMOLED E5 डिस्प्ले मिलेगी।

ख़ास बातें
  • iQOO Neo 7 16 फरवरी को भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च होने वाला है।
  • iQOO Neo 7 LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आएगा।
  • iQOO Neo 7 में 6.78 इंच की AMOLED E5 डिस्प्ले मिलेगी।
विज्ञापन
iQOO अब iQOO Neo 7 को 16 फरवरी को भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च करने वाली है। भारत में Amazon और iQOO की वेबसाइट्स पर इसके लिए पेज उपलब्ध हैं। यह फोन जल्द ही मार्केट में लॉन्च होने वाला है तो ऐसे में कंपनी धीरे-धीरे इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर रही है। यहां हम आपको iQOO Neo 7 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।

iQOO Neo 7 भारत के पहले डाइमेंसिटी 8200 बेस्ड स्मार्टफोन के तौर पर आ सकता है। फोन के लैंडिंग पेज में अब रैम और स्टोरेज का खुलासा हुआ है। साथ ही इसमें इसके वेरिएंट के कॉन्फिगरेशन की भी जानकारी है। यहां हम आपको iQOO Neo 7 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

iQOO Neo 7 LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आएगा। वहीं एक्सटेंडेड रैम 3.0 टेक्नोलॉजी के जरिए 8GB तक वर्चुअल रैम होगी। Dimensity 8200 पर बेस्ड नियो 7 ने AnTuTu पर 893,690 स्कोर किया है। कंपनी का दावा है कि यह स्कोर डिवाइस के 12 जीबी RAM + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। यह Neo 7 का टॉप वेरिएंट हो सकता है।

iQOO Neo 6 को भारत में बीते साल पेश किया गया था। यह फोन दो ऑप्शन 8GB + 128GB और 12GB + 256GB में आएगा। इसलिए यह उम्मीद है कि Neo 7 इसी रैम और स्टोरेज के साथ भी आ सकता है।

कंपनी ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि iQOO Neo 7 में 6.78 इंच की AMOLED E5 डिस्प्ले मिलेगी, जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। यह 3D कूलिंग सिस्टम और 120W फास्ट चार्जिंग से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में OIS इनेबल्ड ट्रिपल कैमरा यूनिट है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह फोन ब्लैक और ब्लू कलर में आएगा।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Capable SoC
  • Guaranteed Android OS and security updates
  • Good battery life, fast charging
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware
  • Low-light video recording could be better
डिस्प्ले6.62 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  5. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  7. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  8. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  10. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »