iQoo 8 में होगी Samsung E5 2K डिस्प्ले! 17 अगस्त को चीन में होगा फोन लॉन्च

iQoo 8 में 2K रेजोल्यूशन वाला सैमसंग का E5 डिस्प्ले होगा, चीनी कंपनी ने बुधवार को वीबो पर पोस्ट किए गए एक टीजर के जरिए खुलासा किया।

iQoo 8 में होगी Samsung E5 2K डिस्प्ले! 17 अगस्त को चीन में होगा फोन लॉन्च

iQoo 8 के टीज़र में फोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन दिखाया गया है।

ख़ास बातें
  • यह Samsung के अगले जेनरेशन के डिस्प्ले के साथ आने वाला पहला फोन होगा।
  • स्मार्टफोन मे एंड्रॉयड 11 आधारित OriginOS 1.0 होने की बात कही गई है।
  • iQoo 8 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888+ SoC प्रोसेसर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
iQoo 8 में 2K रेजोल्यूशन वाला सैमसंग का E5 डिस्प्ले होगा, चीनी कंपनी ने बुधवार को वीबो पर पोस्ट किए गए एक टीजर के जरिए खुलासा किया। इस फ्लैगशिप के बारे में दावा किया गया है कि यह  सैमसंग के अगले जेनरेशन के डिस्प्ले के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा। पिछले महीने अफवाह में संकेत मिले थे कि iQoo 8 पर 2K AMOLED डिस्प्ले हो सकती है। स्मार्टफोन में 120Hz का वेरिएबल रिफ्रेश रेट होने का भी अनुमान है। iQoo 8 जनवरी में लॉन्च किए गए iQoo 7 के सक्सेसर के रूप में डेब्यू करेगा।

iQoo 8 पर E5 डिस्प्ले में 517ppi पिक्सल डेन्सिटी होगी और यह एक अरब रंगों तक का उत्पादन करेगा, iQoo ने टीज़र में हाइलाइट किया है। जो हमें इसके ऊपर की तरफ से फोन की एक झलक भी देता है। टीज़र इमेज में नए स्मार्टफोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

Samsung पिछले समय में अपना E4 AMOLED डिस्प्ले लाई थी जिसका उपयोग विभिन्न हाई-एंड स्मार्टफोन्स में किया गया था, जिसमें Asus ZenFone 8, Black Shark 4, Mi 11 Ultra, Mi 11i और Realme GT Master Edition शामिल हैं। हालाँकि, Vivo का भाई iQoo मौजूदा टॉप-एंड मॉडल से आगे बढ़कर अगली पीढ़ी के E5 डिस्प्ले के साथ iQoo 8 लाकर ले रहा है।

नए डिस्प्ले के द्वारा iQoo 7 से भी ऊपर जाकर iQoo 8 में एक उन्नत यूजर अनुभव प्रदान करने की संभावना है। iQoo 7 उस वक्त 6.62-इंच फुल-एचडी + (1,080×2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले के साथ आया था।

नए डिस्प्ले के अलावा, iQoo 8 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888+ SoC, 12GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आने की कुछ अफवाहें हैं। स्मार्टफोन के एंड्रॉयड 11 पर आधारित OriginOS 1.0 पर चलने की बात कही गई है। सामने आ रही जानकारी के अनुसार iQoo 8 लॉन्च 17 अगस्त को चीन में हो रहा है। हालांकि, कंपनी आने वाले दिनों में स्मार्टफोन के कुछ प्रमुख हाइलाइट्स का खुलासा कर सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iQoo 8, iQoo 8 Price, iQoo 8 specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया TravelLite TL24-54M लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Amazon Prime Day Sale 2026: OnePlus 13 सिर्फ ₹49,999 में, OnePlus 15 और Nord सीरीज पर भी तगड़े ऑफर्स!
  3. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
  4. Amazon Prime Day Sale 2026: ₹85 हजार से कम में Galaxy S25 Ultra, साल की सबसे बड़ी डील
  5. Delhi EV Policy 2026: ₹1 लाख तक का फायदा, पेट्रोल-CNG टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन होगा बंद, जानें सब कुछ
  6. WhatsApp Username Booking: बिना नंबर के शुरू होगी चैट, ऐेसे रिजर्व होगा आपका यूजरनेम
  7. Lava Agni 4 खरीदने का शानदार मौका! ₹4 हजार तक की छूट और एक्सचेंज ऑफर भी
  8. AI की रफ्तार पर गर्मी का ब्रेक? हीटवेव से डेटा सेंटर्स के लिए बढ़ा बड़ा खतरा
  9. भारत ने रचा एविएशन इतिहास! सैटेलाइट से होगी विमान की लैंडिंग, जानें क्या है ISRO का GAGAN सिस्टम
  10. Huawei Mate 90 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, फोल्डेबल स्मार्टफोन में हो सकती है देरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »