इस महीने चीन में iQOO 15T को पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh से अधिक की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है
भारत में पिछले वर्ष नवंबर में iQOO 15 को लॉन्च किया गया था
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। पिछले वर्ष कंपनी ने iQOO 15 सीरीज को पेश किया था। इस सीरीज में iQOO 15T को जोड़ा जा सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 हो सकता है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Experience More ने बताया है कि iQOO 15 में 6,82 इंच डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का Samsung HP5 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। iQOO 15T में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में मेटल का फ्रेम हो सकता है।
इस महीने चीन में iQOO 15T को पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh से अधिक की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। हालांकि, Vivo के इस सब-ब्रांड ने आगामी स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा iQOO 15 Ultra और iQOO 15R शामिल हैं।
भारत में पिछले वर्ष नवंबर में iQOO 15 को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच Samsung M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। iQOO 15 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Adreno GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 10x जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो पेरिस्कोप कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 8K वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम है। iQOO 15 की 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 40 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लिए पांच Android अपग्रेड और सात वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराने की जानकारी दी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999