इस स्मार्टफोन को 26 नवंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट शुरू हो गई है
इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQOO का iQOO 15 अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 होगा। यह iQOO 13 की जगह लेगा। पिछले सप्ताह इस स्मार्टफोन को चीन में पेश किया गया था।
देश में iQOO की यूनिट के CEO, Nipun Marya ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि iQOO 15 को 26 नवंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट शुरू हो गई है। iQOO 15 में Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 दिया जाएगा। हालांकि, इस स्मार्टफोन के प्राइस, स्टोरेज और कलर के विकल्पों के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। इसमें होम पेज, लॉक स्क्रीन और ऐप्स के लिए नए डिजाइन के साथ यूजर इंटरफेस, Dynamic Glow होगा। यह UI अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के नए Liquid Glass डिजाइन जैसा है। इसमें कर्व्ड ऐजेज के साथ सर्कुलर ऐप आइकन्स और विजेट्स हैं।
iQOO 15 के स्पेसिफिकेशंस
चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच Samsung M14 AMOLED डिस्प्ले 2K (1,440 × 3,168 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 300 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। iQOO 15 में 3 nm ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Adreno 840 GPU है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा और 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। iQOO 15 में फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। यह स्मार्टफोन Scenery और Night Scene फोटोग्राफी, माइक्रो फिल्म मोड और Fisheye मोड को सपोर्ट करता है।
इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi, GPS, Beidou और Galileo के विकल्प हैं। iQOO 15 की 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का साइज 163.65 × 76.80 × 8.10 mm और भार लगभग 221 ग्राम का है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में iQOO की बिक्री तेजी से बढ़ी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!