iPhone SE 4 में मिलेगा डायनामिक आइलैंड फीचर, iPhone 16 जैसा होगा डिजाइन!

iPhone SE 4 में 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले होगी। यह Apple के इन-हाउस 5G मॉडम चिप के साथ आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 फरवरी 2024 15:28 IST
ख़ास बातें
  • iPhone SE 4 में 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले होगी।
  • iPhone SE 4 में Apple का इन-हाउस 5G मॉडम चिप मिल सकता है।
  • iPhone SE 4 में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होने की उम्मीद है।

iPhone SE 2022 में

Photo Credit: Apple

iPhone SE 4 को लेकर काफी समय से अफवाहें आ रही हैं। सस्ता iPhone कई बार देरी से आया है तो अब अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे 2025 में किसी समय पेश किया जाएगा। पहले आई लीक में कहा गया था कि आगामी आईफोन, iPhone 14 की डिजाइन लैंग्वेज पर बेस्ड होगा, लेकिन एक नई से पता चला है कि Apple आगामी iPhone SE की डिस्प्ले में फुल डायनेमिक आईलैंड के साथ नॉच हटाएगा। डायनामिक आइलैंड जरूरी नोटिफिकेशन दिखाता है, जिसे पहले iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max में दिया गया था। Apple ने पिछले साल इस फीचर को सभी iPhone 15 मॉडल में दिया था।

टिपस्टर माजिन बू (@MajinBuOfficial) ने एक्स पर दावा किया है कि iPhone SE 4 का डिजाइन "मौजूदा iPhone 16 के जैसा हो सकता है जिस पर अभी काम चल रहा है।" आगामी आईफोन में iPhone 16 मॉडल के डबल कैमरे के बजाय सिंगल कैमरा मिलने की संभावना है। iPhone SE के चौथी जनरेशन के मॉडल में डिस्प्ले पर डायनामिक आइलैंड मिलने की जानकारी  है, जिसमें फेस आईडी और सेल्फी कैमरा होगा। टिपस्टर ने एक स्केच भी शामिल किया है। शुरुआत में अनुमान लगाया गया था कि आईफोन, iPhone 14 जैसे डिजाइन के साथ आएगा। इसके अलावा टिपस्टर का कहना है कि iPhone SE 4 के डाइमेंशन iPhone XR के जैसे होंगे। 

Apple ने 2022 में iPhone 14 Pro मॉडल के साथ डायनेमिक आइलैंड फंक्शनेलिटी पेश की थी। स्क्रीन के टॉप पर पिल शेप का कटआउट  Apple Pay ट्रांजेक्शन, लो बैटरी वार्निंग, एयरड्रॉप ट्रांसफर, Apple Maps डायरेक्शन, इनकमिंग फोन कॉल, म्यूजिक ट्रैक, शेयरप्ले सेशन, स्क्रीन रिकॉर्डिंग और काफी कुछ तक क्विक एक्सेस प्रदान करता है। 2023 में Apple ने iPhone 15 Pro और ‌iPhone 15 Pro‌ Max पर इस फीचर को बरकरार रखा, जबकि इसे ‌iPhone 15 और iPhone 15 Plus तक भी एक्सटेंडेड किया।

पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone SE 4 में 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले होगी। यह Apple के इन-हाउस 5G मॉडम चिप के साथ आने की उम्मीद है। इसमें चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होने की उम्मीद है। माना जाता है कि iPhone SE 4 जल्द से जल्द 2025 में लॉन्च हो सकता है। iPhone SE (2022) के बेस 64GB स्टोरेज मॉडल को मार्च 2022 में 43,900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful SoC
  • IP67 rating, wireless charging
  • Slim and light
  • Regular software updates
  • Bad
  • Small, low-res display
  • Gets warm when stressed
  • Average low-light camera performance
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 15

रिज़ॉल्यूशन

750x1334 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Great camera quality in daylight
  • iOS ecosystem and ease of use
  • Bad
  • Dated design and notch
  • Very similar to iPhone 13
  • Relatively slow charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.06 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 16

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 16

रिज़ॉल्यूशन

2796x1290 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Superb display with always-on mode
  • Excellent overall performance
  • Good battery life
  • All cameras take high-quality stills and video
  • Regular iOS updates for many years
  • Bad
  • Extremely expensive
  • Relatively slow charging and transfer speed
  • Gets warm under heavy workloads
  • Limited customisation for Dynamic Island
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 16

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.