8 मार्च को Apple के इवेंट में iPhone SE 3 और नए iPad को किया जा सकता है लॉन्च!

हाल ही में दावा किया गया था कि Apple तीन नए आईफोन मॉडल्स लेकर आने वाला है, जो A2595, A2783, और A2784 होंगे। इसके अलावा iPhone SE 3 की कथित कीमत $300 (लगभग 22,500 रुपये) होगी।

8 मार्च को Apple के इवेंट में iPhone SE 3 और नए iPad को किया जा सकता है लॉन्च!
ख़ास बातें
  • iPhone SE 3 में 5जी कनेक्टिविटी मिलेगी
  • आईफोन एसई 3 में दिया जा सकता है बेहतर कैमरा
  • iPhone SE 3 स्मार्टफोन Apple के iPhone SE (2020) का सक्सेसर होगा
विज्ञापन
iPhone SE 3 स्मार्टफोन Apple के iPhone SE (2020) का सक्सेसर होगा, जो कि 5जी क्षमता के साथ दस्तक देगा। लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि यह फोन Apple के नए इवेंट के दौरान 8 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा, नए iPad को भी पेश किया जा सकता है। Bloomberg ने मामले से जुड़े शख्स का हवाला देते हुए रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के अनुसार, iPhone SE 3 दो साल पहले लॉन्च हुए iPhone SE का पहला अपडेट होगा। नए फोन में 5जी नेटवर्क क्षमता मिलेगी। इसके अलावा, फोन में बेहतर कैमरा और तेज़ प्रोसेसर दिया जाएगा।

Apple ने अक्टूबर महीने में दो नए MacBook Pro मॉडल्स को पेश किया था, जो कि इन-हाउस प्रोसेसर पर काम करते हैं।

रिपोर्ट में बताई गई लॉन्च तारीख में अभी वक्त है, अटकलें लगाई जा सकती है कि प्रोडक्शन में देरी या फिर अन्य किसी वजह से कंपनी लॉन्च तारीख को आगे बढ़ा सकती है।

हाल ही में दावा किया गया था कि Apple तीन नए आईफोन मॉडल्स लेकर आने वाला है, जो A2595, A2783, और A2784 होंगे। इसके अलावा, दो iPad मॉडल्स A2588 और A2589 को भी कंपनी पेश कर सकती है। आईफोन एसई 3 की कथित कीमत $300 (लगभग 22,500 रुपये) होगी, जबकि टैबलेट्स की कीमत $500 (लगभग 37,400 रुपये) और $700 ( लगभग 52,400 रुपये) के बीच होगी।

iPhone SE 3 को लेकर अटकलें है क इसका डिज़ाइन बिल्कुल पुराने iPhone SE (2020) जैसा होगा, लेकिन इसमें 5जी कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके अलावा, यह Apple की A15 Bionic चिप और 3 जीबी रैम से लैस हो सकता है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Powerful SoC
  • IP67 rating, wireless charging
  • Slim and light
  • Regular software updates
  • कमियां
  • Small, low-res display
  • Gets warm when stressed
  • Average low-light camera performance
  • Expensive
डिस्प्ले4.70 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए15 बायोनिक
फ्रंट कैमरा7-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
स्टोरेज64 जीबी
ओएसआईओएस 15
रिज़ॉल्यूशन750x1334 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iPhone SE 3, iPad, Apple iPhone, iPhone, Apple
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »