iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स

iPhone Duo के 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 2,99,900 रुपये, 512 GB वाले वेरिएंट का 3,24,900 रुपये, 1 TB वाले वेरिएंट का 3,74,900 रुपये और 2 TB वाले वेरिएंट का 3,74,900 रुपये का है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2026 19:05 IST
ख़ास बातें
  • एपल के iPhone Duo की बिक्री 23 अक्टूबर से की जाएगी
  • इस स्मार्टफोन में कंपनी का A20 प्रो चिपसेट दिया गया है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल फ्यूजन प्राइमरी कैमरा दिया गया है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने पिछले महीने अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किया था। कंपनी ने इसके साथ iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max, नए  AirPods और Apple Watch के नए मॉडल्स को भी पेश किया था। iPhone Duo को छोड़कर बाकी डिवाइसेज की सेल पहले से की जा रही है। एपल ने iPhone Duo के लिए शुक्रवार से भारत और कई इंटरनेशनल मार्केट्स में प्री-ऑर्डर शुरू किए हैं। 

भारत में iPhone Duo का प्राइस, ऑफर्स

Advertisement

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 2,99,900 रुपये, 512 GB वाले वेरिएंट का 3,24,900 रुपये, 1 TB वाले वेरिएंट का 3,74,900 रुपये और 2 TB वाले वेरिएंट का 3,74,900 रुपये का है। iPhone Duo को Star White और Night Sky कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन के लिए एपल की वेबसाइट और एपल स्टोर ऐप के जरिए प्री-ऑर्डर दिए जा सकते हैं। iPhone Duo की बिक्री 23 अक्टूबर से कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और चुनिंदा रिटेल पार्टनर्स के जरिए की जाएगी। इस स्मार्टफोन को खरीदने पर कस्टमर्स को iPhone 13 या इसके बाद के मॉडल्स को एक्सचेंज करने पर कंपनी के ट्रेड-इन प्रोग्राम के जरिए 81,500 रुपये तक का क्रेडिट मिल सकता है। एपल ने प्रमुख बैंकों के जरिए 12 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI की पेशकश की है। इसके साथ ही American Express, Axis Bank और ICICI Bank बैंक के कार्ड्स पर 7,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है। 

iPhone Duo के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 7.6 इंच नेनो टेक्स्चर के साथ प्राइमरी सुपर रेटीना XDR फोल्डिंग डिस्प्ले और 5.4 इंच सुपर रेटीना XDR आउटर डिस्प्ले दिया गया है। इसकी दोनों स्क्रीन ProMotion टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में एपल का A20 प्रो चिपसेट है। यह iOS 27.1 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल फ्यूजन प्राइमरी कैमरा और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

Advertisement

इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। iPhone Duo में डुअल-बैटरी आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया गया है। एपल का दावा है कि यह बैटरी इनर डिस्प्ले पर 31 घंटे तक और आउटर स्क्रीन पर 44 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक उपलब्ध करा सकती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.