• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iPhone 17 दिवाली ऑफर! यहां मिल रहा Rs 6 हजार तक सस्ता, ऐसे लागू होगा डिस्काउंट

iPhone 17 दिवाली ऑफर! यहां मिल रहा Rs 6 हजार तक सस्ता, ऐसे लागू होगा डिस्काउंट

ऑफर के तहत फोन को 6 हजार रुपये तक सस्ता खरीदने का सुनहरा मौका

iPhone 17 दिवाली ऑफर! यहां मिल रहा Rs 6 हजार तक सस्ता, ऐसे लागू होगा डिस्काउंट

iPhone 17 पर इस वक्त दिवाली ऑफर के तहत तगड़ी छूट मिल रही है।

ख़ास बातें
  • Vijay Sales पर आईफोन 17 के लिए बम्पर ऑफर
  • फोन को 6 हजार रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
  • ICICI, SBI, या IDFC बैंक का क्रेडिट कार्ड पर मिल रहा डिस्काउंट
विज्ञापन

दिवाली का मौका है और ऐसे में कई ग्राहक त्यौहारी सीजन में मिलने वाली डील्स का इंतजार करते हैं। बहुत से ग्राहक इन सेल्स का इंतजार करते हैं क्योंकि इन दिनों स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, वाशिंग मशीन, एसी, फ्रिज आदि इलेक्ट्रॉनिक्स पर ई-कॉमर्स कंपनियां जैसे Amazon, Flipkart आदि बड़ी छूट प्रदान करती हैं। ऐसा ही एक ऑफर हम आपके लिए लेकर आए हैं। यह ऑफर iPhone 17 पर मिल रहा है। अगर आप भी Apple की लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज का iPhone 17 खरीदना चाहते हैं तो इस डील को मिस न करें। 

iPhone 17 पर इस वक्त तगड़ी छूट मिल रही है। अगर आप भी उन ग्राहकों में से है जो लम्बे समय से iPhone 17 पर छूट का इंतजार कर रहे थे तो यह मौका आपके लिए ही है। Vijay Sales पर आईफोन 17 के लिए बम्पर ऑफर मिल रहा है। जिसके माध्यम से आप फोन को 6 हजार रुपये तक सस्ता खरीद सकते हैं। डील के साथ iPhone 17 को 77,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। 

Apple के iPhone 17 की कीमत 82,900 रुपये से शुरू होती है। लेकिन अगर आपके पास ICICI, SBI, या IDFC बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो ट्रांजेक्शन पर 6,000 रुपये की छूट मिलेगी। वहीं, अगर आपके पास HDFC या HSBC बैंक का क्रेडिट कार्ड है और आप EMI पर फोन खरीदते हैं, तो आपको 4,000 रुपये की छूट मिल सकती है। इसके ऊपर से आपको फोन एक्सचेंज पर भी छूट मिल सकती है।

ऑफर यहीं पर खत्म नहीं होता। इस फोन को आप और अधिक सस्ते में पाना चाहते हैं तो पुराने स्मार्टफोन से एक्सचेंज करवा सकते हैं और अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। यह पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगा कि छूट कितनी होगी। पुराना फोन अच्छी कंडीशन में होने पर ज्यादा का फायदा मिल सकता है। 

Apple iPhone 17 में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। ब्राइटनेस 3000 निट्स तक है। फोन में लेटेस्ट A19 चिपसेट है। फोन में 8GB रैम और Wi-Fi 7 चिप भी है। iPhone 17 का कैमरा सिस्टम पावरफुल है। इसमें 48MP का मेन कैमरा है, जिसमें 2x टेलीफोटो लेंस भी शामिल है। इसके अलावा, 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। सेल्फी के लिए 18MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें, तो इसमें iPhone 16 की तुलना में 6 घंटे ज्यादा की बैटरी लाइफ दी गई है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »