Iphone 17 Offers

Iphone 17 Offers - ख़बरें

  • Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
    Apple ने भारत में फेस्टिव सीजन के लिए ऑफर्स पेश किए हैं। कंपनी ने रंगोली डिजाइन वाले Special Edition AirPods 5 भी लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत 17,900 रुपये है। इनके चार्जिंग केस पर भारतीय रंगोली कला से प्रेरित डिजाइन दिया गया है। इसके अलावा, चुनिंदा iPhone, Mac कंप्यूटर और iPad की खरीद पर 15,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है। ग्राहकों को चुनिंदा डिवाइस पर 12 महीने तक No Cost EMI की सुविधा भी मिलेगी। Apple Watch और दूसरी एक्सेसरीज पर भी ऑफर उपलब्ध हैं। ये ऑफर्स 11 अक्टूबर से 11 नवंबर 2026 तक चलेंगे।
  • Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 और Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में Apple iPhone पर मिलने वाली डील्स में बदलाव हुआ है। सेल की शुरुआत में शानदार डिस्काउंट के बाद अब कुछ मॉडल्स की इफेक्टिव कीमत बढ़ गई है। Flipkart पर iPhone 17 का 256GB वेरिएंट ₹86,999 में लिस्टेड है, जबकि बैंक ऑफर्स के साथ इसकी इफेक्टिव कीमत ₹81,999 तक हो सकती है। iPhone 15 का शुरुआती सेल प्राइस बैंक डिस्काउंट के साथ ₹63,999 है। दूसरी ओर, Amazon पर iPhone 16 का बेस वेरिएंट ₹76,999 में लिस्टेड है, जिस पर SBI क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट के बाद इसकी इफेक्टिव कीमत ₹73,749 हो जाती है। इन डील्स के साथ कुछ मॉडल्स पर एक्सचेंज और No-Cost EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध है। ऑफर्स की शर्तें लागू होंगी।
  • Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
    अगर आप iPhone 17 Pro Max खरीदने का सोच रहे हैं तो Croma फेस्टिवल सीजन में धांसू ऑफर प्रदान कर रहा है। iPhone 17 Pro Max सितंबर, 2025 में ₹1,49,900 में लॉन्च किया गया था। अब यह आईफोन बैंक ऑफर के बाद ₹1,32,991 में उपलब्ध हो रहा है। लॉन्च कीमत की तुलना में इस आईफोन पर करीबन ₹16,909 की बचत हो रही है।
  • Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
    iPhone 17 Pro को Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। यह आईफोन बीते साल ₹1,34,900 में लॉन्च हुआ था, लेकिन अब डिस्काउंट के साथ करीबन ₹10,000 सस्ता मिल रहा है। इस आईफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा और 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
    Flipkart Big Billion Days Sale 2026 शुरू हो गई है और iPhone 17 को सस्ते में खरीदने का मौका आ गया है। इस आईफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ई-कॉमर्स साइट सेल के दौरान बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस के जरिए बचत प्रदान कर रही है, जिससे यह फोन महज ₹76,999 में आपका हो सकता है।
  • Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 आज से शुरू हो गई है और इसमें iPhone 16 पर भारी डिस्काउंट आया है। अमेजन पर प्रमोशनल बैनर में iPhone 16 सेल के दौरान 72,249 में मिल रहा है। जबकि यह आईफोन Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर ₹89,900 में लिस्टेड है, जिसकी तुलना में यह आईफोन करीबन ₹17,651 सस्ता मिल रहा है।
  • Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
    Flipkart पर 8 अक्टूबर से Big Billion Days Sale शुरू हो रही है, जिसमें iPhone 17 सिर्फ ₹76,999 में उपलब्ध होगा। जबकि यह आईफोन Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर ₹99,900 में लिस्ट किया गया है। यूजर्स फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करके इस आईफोन को ₹22 हजार से ज्यादा सस्ते में अपना बना सकते हैं।
  • ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
    Apple ने iPhone 18 Pro सीरीज को लॉन्च करने के बाद iPhone 17 को महंगा कर दिया है। अब फेस्टिव सीजन के मौके पर शुरू होने वाली Flipkart Big Billion Days Sale में iPhone 17 पर भारी डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद ग्राहकों को करीबन ₹19 हजार से ज्यादा की बचत होगी। iPhone 17 में f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
  • Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 और Flipkart Big Billion Days Sale 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और iPhone पर मिलने वाली डील्स भी सामने आने लगी हैं। Flipkart पर iPhone 17 के 256GB वेरिएंट की सेल कीमत ₹79,999 कन्फर्म हुई है, जबकि कार्ड कैशबैक के बाद यह ₹77,999 तक पहुंच सकती है। वहीं iPhone 15 की शुरुआती सेल कीमत ₹63,999 बताई गई है। दूसरी तरफ Amazon ने iPhone 16 को अपनी Great Indian Festival Sale की डील लिस्ट में शामिल किया है, लेकिन इसकी कीमत अभी रिवील नहीं हुई है। दोनों सेल में बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बेनिफिट भी मिलेंगे।
  • iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
    iPhone 17 के दाम बढ़ने के कारण आप मौका चूक गए तो निराश न हों! एक बार फिर से iPhone 17 फैंस के लिए सस्ता iPhone खरीदने का मौका आया है। Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में आपको इसे सबसे अच्छे डिस्काउंट पर खरीदने का शायद आखिरी मौका मिल सकता है। आने वाली Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में iPhone 17 की कीमत सबसे कम होने जा रही है।
  • ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
    iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पर Reliance Digital की ओर से बड़ा ऑफर दिया जा रहा है। iPhone 17 Pro 256GB की कीमत ₹1,34,900 है, लेकिन स्टोर छूट, पुराने फोन की एक्सचेंज कीमत, एक्स्ट्रा बोनस और बैंक कैशबैक को मिलाने पर इसकी इफेक्टिव कीमत ₹56,990 तक पहुंच सकती है। वहीं iPhone 17 Pro Max 256GB की ₹1,49,900 वाली कीमत सभी मैक्सिमम बेनिफिट्स मिलने पर ₹71,990 तक आ सकती है। हालांकि ये सीधे सेल वैल्यू नहीं हैं और अंतिम रकम पुराने फोन की स्थिति, एक्सचेंज कीमत और ऑफर की पात्रता पर निर्भर करेगी।
  • Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
    Flipkart Big Billion Days Sale में iPhone 17 पर बड़ी डील मिलने वाली है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने फोन की कीमत का टीजर जारी किया है, जिसमें इसकी कीमत ₹7X,XXX से शुरू होने का संकेत दिया गया है। इसका मतलब है कि iPhone 17 की कीमत ₹80,000 से कम हो सकती है, हालांकि Flipkart ने अभी सटीक कीमत नहीं बताई है। iPhone 17 को 24 सितंबर से शुरू होने वाली Early Bird Deals में शामिल किया गया है। इसके अलावा सेल के दौरान चुनिंदा Axis Bank और ICICI Bank कार्ड पर 10 फीसदी तक इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।
  • Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
    Flipkart Big Billion Days 2026 और Amazon Great Indian Festival 2026 फेस्टिव सीजन की बड़ी ऑनलाइन सेल होने वाली हैं। Amazon की Great Indian Festival सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि Flipkart Big Billion Days की मुख्य सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगी। Flipkart Plus, Black और Credit Card यूजर्स को 8 अक्टूबर से Early Access मिलेगा, जबकि 24 सितंबर से Early Bird Deals शुरू होंगी। Flipkart पर Axis और ICICI Bank के चुनिंदा कार्ड से 10 फीसदी तक छूट मिलेगी। Amazon पर SBI Credit और Debit Card से 10 फीसदी इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर भी कई डील्स आने की उम्मीद है।
  • 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
    अमृतसर के बिजनेसमैन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राकेश त्रेहान ने सोशल मीडिया पर iPhone के लंगर यानी मुफ्त में बांटने की घोषणा की है। इंफ्लुएंसर को 'राजा डी किंग' के नाम से जाना जाता है। यह लंगर आने वाले मंगलवार, यानी 22 सितंबर को लगेगा।
  • ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
    iPhone 18 Pro सीरीज के लॉन्च के बाद iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पर ऑफर्स सामने आए हैं। Croma के ऑफर में iPhone 17 Pro Max 256GB की इफेक्टिव कीमत ₹74,990 है। इसके लिए ₹4,000 का बैंक कैशबैक, iPhone 15 Pro Max पर ₹53,000 तक का एक्सचेंज और ₹12,000 का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। वहीं 512GB मॉडल की इफेक्टिव कीमत ₹94,990 है। iPhone 17 Pro 256GB को ₹69,990 की इफेक्टिव कीमत में खरीदा जा सकता है। ये ऑफर्स Croma स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे, जबकि ऑनलाइन कीमत अलग है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »