• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iPhone 17 सीरीज में इस बार Air वेरिएंट की भी एंट्री संभव! लॉन्च डेट से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक, जानें सब कुछ

iPhone 17 सीरीज में इस बार Air वेरिएंट की भी एंट्री संभव! लॉन्च डेट से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक, जानें सब कुछ

iPhone 17 सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर कयास तेज हैं और माना जा रहा है कि इस बार लॉन्च दूसरे हफ्ते में, यानी 8 से 10 सितंबर के बीच हो सकता है।

iPhone 17 सीरीज में इस बार Air वेरिएंट की भी एंट्री संभव! लॉन्च डेट से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक, जानें सब कुछ

iPhone 17 और iPhone 17 Air में Apple का नया A19 चिपसेट हो सकता है

ख़ास बातें
  • iPhone 17 सीरीज का लॉन्च सितंबर के दूसरे हफ्ते में होने की उम्मीद
  • सभी मॉडल्स में 120Hz डिस्प्ले और A19 चिप मिलने की संभावना
  • Pro Max वेरिएंट में मिलेगा 8K वीडियो, वेपर कूलिंग और बड़ी बैटरी
विज्ञापन
Apple एक बार फिर सितंबर में अपनी फ्लैगशिप iPhone लाइनअप को रिफ्रेश करने जा रहा है। इस बार कंपनी iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के साथ एक नया 'Air' वेरिएंट भी शामिल कर सकती है। iPhone 17 सीरीज को लेकर अब तक जो लीक और रिपोर्ट्स सामने आई हैं, उनसे साफ है कि Apple इस बार न सिर्फ परफॉर्मेंस बल्कि डिजाइन, कैमरा और डिस्प्ले जैसे सेक्शन्स में भी बड़े बदलाव करने की तैयारी में है।

iPhone 17 सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर कयास तेज हैं और माना जा रहा है कि इस बार लॉन्च दूसरे हफ्ते में, यानी 8 से 10 सितंबर के बीच हो सकता है। वहीं भारत में इसकी बिक्री सितंबर के तीसरे या चौथे हफ्ते से शुरू हो सकती है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

लॉन्च टाइमलाइन और भारत में उपलब्धता

एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, Apple अपनी परंपरा को बरकरार रखते हुए सितंबर के दूसरे हफ्ते में iPhone 17 लाइनअप को पेश कर सकता है, जो कि 8 से 12 सितंबर के बीच हो सकता है।आमतौर पर लॉन्च के बाद 10-12 दिन में फोन भारत में प्री-ऑर्डर के लिए आते हैं और फिर दो हफ्तों में डिलीवरी शुरू होती है।
 

iPhone 17 सीरीज में क्या-क्या नया मिल सकता है इस बार?

A19 चिपसेट और ज्यादा रैम

iPhone 17 और iPhone 17 Air में Apple का नया A19 चिपसेट हो सकता है, जबकि Pro और Pro Max वेरिएंट्स में A19 Pro (2nm आर्किटेक्चर) चिप मिल सकती है। इसके साथ ही, बेस मॉडल्स में 8GB RAM और Pro वेरिएंट्स में 12GB RAM दिए जाने की संभावना है।
 

120Hz ProMotion डिस्प्ले पूरे लाइनअप में

पहली बार ऐसा हो सकता है कि सभी मॉडल्स में 120Hz LTPO OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो अब तक सिर्फ Pro वेरिएंट तक सीमित था। इसके अलावा बॉडी डिजाइन में भी बदलाव हो सकता है, जिसमें Pro मॉडल्स में पतला और हल्का एल्युमीनियम-ग्लास हाइब्रिड फ्रेम हो सकता है।
 

Pro और नॉन-Pro दोनों में 48MP कैमरा

Pro वेरिएंट्स में 48MP ट्रिपल कैमरा सिस्टम (वाइड + अल्ट्रा-वाइड + टेलीफोटो) मिल सकता है, जबकि iPhone 17 और Air मॉडल में भी इस बार 48MP का मेन कैमरा और 24MP का सेल्फी कैमरा मिलने की बात सामने आई है। Pro Max में 8K वीडियो, वेपर चैम्बर कूलिंग और बड़े बैटरी यूनिट की भी चर्चा है।
 

नया AI फोकस और iOS 26 सपोर्ट

iOS 26 के साथ आने वाला यह नया लाइनअप, Apple के बढ़ते AI फोकस को भी दिखा सकता है। ऑन-डिवाइस AI प्रोसेसिंग, स्मार्ट रिप्लाई, विजुअल सर्च और बेहतर बैटरी मैनेजमेंट जैसे फीचर्स iOS 26 के साथ शामिल हो सकते हैं, जो A19 चिपसेट की ताकत को पूरी तरह इस्तेमाल करेंगे।
 

iPhone 17 सीरीज कब लॉन्च हो सकती है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 17 सीरीज का लॉन्च 8 से 12 सितंबर के बीच हो सकता है।

iPhone 17 में नया क्या मिलेगा?

iPhone 17 सीरीज के सभी मॉडल्स में A19 चिप, 120Hz डिस्प्ले, ज्यादा RAM और कैमरा अपग्रेड्स मिलने की उम्मीद है।

iPhone 17 Air क्या है?

iPhone 17 Air एक नया मिड-रेंज मॉडल हो सकता है, जो iPhone 17 और 17 Pro के बीच होगा।

भारत में iPhone 17 की कीमत क्या होगी?

iPhone 17 की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये हो सकती है, जबकि Pro Max 1.64 लाख रुपये तक जा सकता है।

क्या iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में 8K वीडियो मिलेगा?

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 17 Pro और Pro Max मॉडल्स में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और वेपर चैम्बर कूलिंग जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  5. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  7. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  8. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  9. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  10. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »