• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iPhone 17 में भी मिलेगा बड़ा डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट, लेकिन ये फीचर रहेगा गायब!

iPhone 17 में भी मिलेगा बड़ा डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट, लेकिन ये फीचर रहेगा गायब!

हाल ही में एक Amazon India लिस्टिंग में गलती से Spigen के स्क्रीन प्रोटेक्टर को “iPhone 17” और “iPhone 17 Pro” के साथ कंपैटिबल बताया गया था।

iPhone 17 में भी मिलेगा बड़ा डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट, लेकिन ये फीचर रहेगा गायब!

Photo Credit: Apple

सभी iPhone 17 मॉडल्स 6.3-इंच डिस्प्ले के साथ आ सकते हैं

ख़ास बातें
  • iPhone 17 के बेस मॉडल में 6.3-इंच 120Hz OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद
  • Spigen लीक से iPhone 17 और Pro वर्जन का स्क्रीन साइज भी कंफर्म हुआ
  • Always-On Display अभी भी सिर्फ Pro मॉडल्स तक सीमित रहेगा, लीक में दावा
विज्ञापन
Apple का अगला iPhone अब धीरे-धीरे लीक की दुनिया में एंट्री लेने लगा है। इस बार खबर आई है कि iPhone 17 के बेस वेरिएंट में भी बड़ा डिस्प्ले और हाई रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। Weibo पर टिप्स्टर ने दावा किया है कि अगला बेस iPhone अब 6.3-इंच के स्क्रीन के साथ आएगा, यानी जितना साइज पिछले साल के iPhone 16 Pro में था, अब वही साइज बेस मॉडल में भी देखने को मिलेगा।

Digital Chat Station (चीनी भाषा से अनुवादित यूजरनेम) ने वीबो पर एक पोस्ट में दावा किया है कि इस बार iPhone 17 में भी बड़ा डिस्प्ले और हाई रिफ्रेश रेट मिलने वाला है। इससे पहले iPhone 16 और iPhone 16 Plus जैसे मॉडल्स में 60Hz स्क्रीन ही दी गई थी। लेकिन 2025 में Apple पहली बार अपने नॉन-Pro मॉडल्स में भी 120Hz LTPO OLED डिस्प्ले देने की तैयारी में है। यानी अब iPhone यूजर्स को सिर्फ स्मूथ स्क्रोलिंग ही नहीं, बल्कि गेमिंग और वीडियो एक्सपीरियंस में भी प्रो-लेवल फील मिलने वाला है, बिना प्रो वेरिएंट खरीदे।

iPhone 17 सीरीज पहले भी कई लीक्स में सामने आ चुकी है। हाल ही में एक Amazon India लिस्टिंग में गलती से Spigen के स्क्रीन प्रोटेक्टर को “iPhone 17” और “iPhone 17 Pro” के साथ कंपैटिबल बताया गया था। बाद में ये लिस्टिंग डिलीट कर दी गई, लेकिन तब तक जानकारी लीक हो चुकी थी और इससे ये भी साफ हुआ कि सभी iPhone 17 मॉडल्स 6.3-इंच डिस्प्ले के साथ आ सकते हैं।

हालांकि, Always-On Display जैसी प्रीमियम स्क्रीन फीचर्स अभी भी सिर्फ Pro वेरिएंट्स तक सीमित रह सकते हैं। इसकी वजह Apple की वही एडेप्टिव रिफ्रेश रेट टेक्नोलॉजी है जो 1Hz से 120Hz तक फ्लेक्सिबल चलती है और जिसे कंपनी अभी केवल प्रो मॉडल्स में ही ऑफर करती है।

एक पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार Apple सभी iPhone 17 मॉडल्स में Samsung के M14 OLED पैनल्स यूज करेगा। ये वही टेक्नोलॉजी है जो पिछले साल iPhone 16 Pro और Pro Max में देखने को मिली थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Leaks
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »