• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iPhone 16 Pro में मिलेगा अपग्रेडेड अल्ट्रा वाइड एंगल और टेलीफोटो कैमरा, वहीं iPhone 17 में होगा नया सेल्फी कैमरा!

iPhone 16 Pro में मिलेगा अपग्रेडेड अल्ट्रा वाइड एंगल और टेलीफोटो कैमरा, वहीं iPhone 17 में होगा नया सेल्फी कैमरा!

Apple iPhone 17 सीरीज को एक नए सेल्फी कैमरे के साथ 5P लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल कैमरा से 6P लेंस के साथ 24 मेगापिक्सल कैमरे में अपग्रेड करेगा

iPhone 16 Pro में मिलेगा अपग्रेडेड अल्ट्रा वाइड एंगल और टेलीफोटो कैमरा, वहीं iPhone 17 में होगा नया सेल्फी कैमरा!

Photo Credit: Apple

iPhone 15 Pro में 6.10 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • iPhone 16 Pro भी समान कैमरा हार्डवेयर से लैस होगा।
  • iPhone 16 Pro टेट्राप्रिज्म टेलीफोटो कैमरा सेटअप से लैस होगा।
  • iPhone 17 सीरीज अपग्रेडेड सेल्फी कैमरे से लैस भी हो सकती है।
विज्ञापन
टीएफ सिक्योरिटीज इंटरनेशनल के विश्लेषक मिंग-ची कुओ के अनुसार, Apple इस साल के आखिर में लॉन्च होने वाले कथित प्रो मॉडल, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में एक एडवांस कैमरा सेटअप लैस करेगा। जिसको लेकर दावा है कि इस साल के प्रो मॉडल के अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा पर अपग्रेड करेगा। वहीं iPhone 16 Pro टेट्राप्रिज्म टेलीफोटो कैमरा सेटअप से लैस होगा जो कि iPhone 15 Pro Max में दिया गया है। कंपनी iPhone 17 सीरीज को अपग्रेडेड सेल्फी कैमरे से लैस भी कर सकती है। आइए आगामी आईफोन में होने वाले अपग्रेड के बारे में जानते हैं।

एक मीडियम पोस्ट में कुओ ने कहा है कि एप्पल, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में 12 मेगापिक्सल सेंसर से 48 मेगापिक्सल सेंसर में अपग्रेड करेगा। हार्डवेयर अपग्रेड से iPhone 15 Pro मॉडल की तुलना में फोटो क्वालिटी में सुधार होगा।

विश्लेषक का कहना है कि ताइवान बेस्ड जीनियस इलेक्ट्रॉनिक ऑप्टिकल iPhone 16 Pro मॉडल में अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस का एक प्रमुख सप्लायर होगा। वहीं कंपनी छोटे iPhone 16 Pro मॉडल के लिए टेट्राप्रिज्म टेलीफोटो लेंस का प्रोडक्शन भी करेगी, जिससे ऑप्टिकल जूम परफॉर्मेंस बड़े Pro मॉडल के बराबर होगा।

Apple ने बीते साल iPhone 15 Pro को एक एडवांस टेलीफोटो कैमरे से लैस किया था जो 5x तक ऑप्टिकल जूम प्रदान करता है। पिछली लीक से पता चला था कि iPhone 16 Pro भी समान कैमरा हार्डवेयर से लैस होगा जो समान फंक्शन प्रदान करता है। कुओ के अनुसार, iPhone 16 Pro में 6.27-इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलने की भी उम्मीद है, जिससे नया आईफोन आने पर अपग्रेड करने के लिए ज्यादा यूजर्स प्रेरित होंगे।

कुओ ने यह भी बताया है कि Apple iPhone 17 सीरीज को एक नए सेल्फी कैमरे के साथ 5P लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल कैमरा से 6P लेंस के साथ 24 मेगापिक्सल कैमरे में अपग्रेड करेगा, जिससे फोटो क्वलिटी में काफी सुधार होगा। कुओ का कहना है कि iPhone में फ्रंट कैमरे के प्राइमरी सप्लायर के तौर पर जीनियस के रेवेन्यू में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, क्योंकि 6P लेंस की कीमत 5P लेंस के मुकाबले में 100 प्रतिशत से 120 प्रतिशत ज्यादा है।
   
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max, iPhone 15 Pro, iPhone 17, Apple
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »