अगर आप iPhone 16 को खरीदना चाहते हैं तो इस वक्त Amazon पर यह अपने लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है।
iPhone 16 सीरीज को Apple ने 9 सितंबर 2024 को लॉन्च किया था।
iPhone 16 लॉन्च के समय से ही एक पॉपुलर फोन रहा है। अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो इस वक्त Amazon पर यह अपने लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। iPhone 16 जब लॉन्च हुआ था तो इसका लिस्ट प्राइस 79,900 रुपये था। लेकिन इन दिनों Amazon पर इस फोन को Rs 67 हजार से भी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। Amazon पर फोन को भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। आइए जानते हैं ऑफर डिटेल।
Amazon पर iPhone 16 को भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। ई-कॉमर्स साइट पर फोन का 128 जीबी वेरिएंट MRP 79,900 में लिस्टेड है। लेकिन कंपनी इस पर 16% का डिस्काउंट दे रही है। जिसके बाद इस फोन को मात्र 66,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। लेकिन ऑफर यहीं पर खत्म नहीं होता है। इसके साथ अगर आप अमेजन का ऑफर लगा देते हैं तो इसे और भी सस्ते में खरीदा जा सकता है।
अगर आप प्राइम मेंबर हैं तो iPhone 16 को एक्स्ट्रा डिस्काउंट पर खरीदने के लिए आप Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस कार्ड के माध्यम से खरीद पर फोन को 5% और सस्ते में खरीदा जा सकता है। यानी इस पर 3,345 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट पाई जा सकती है जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 63,555 रुपये हो जाती है। यानी कुल मिलाकर फोन पर 16,345 रुपये की छूट पाई जा सकती है।
iPhone 16 में कंपनी ने बेहतरीन फीचर्स दिए हैं। इसमें एप्पल की A18 चिप का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 6.1 इंच का डिस्प्ले मिलता है। फोन में 48MP का मेन कैमरा मिलता है। इसमें 2X ऑप्टिकल जूम फीचर भी है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी लाइफ पुराने मॉडल्स से ज्यादा है। कहा गया है कि iPhone 16 सिंगल चार्ज में 22 घंटे तक चल सकता है। इस धांसू फोन पर मिल रहे इस डिस्काउंट ऑफर के साथ आप काफी सस्ते में घर ले जा सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत