iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max की प्री-ऑर्डर बुकिंग 20 सितंबर से

फ्लिपकार्ट और अमेज़न के टीज़र्स में iPhone 11 और iPhone 11 Pro का ज़िक्र है। प्री-ऑर्डर का आगाज़ 20 सितंबर को होगा।

iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max की प्री-ऑर्डर बुकिंग 20 सितंबर से

iPhone 11 Pro Max है सबसे महंगा मॉडल

ख़ास बातें
  • आईफोन 11 डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है
  • आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स तीन रियर कैमरे के साथ आते हैं
  • तीनों आईफोन मॉडल ऐप्पल के ए13 बायोनिक चिपसेट के साथ आते हैं
विज्ञापन
iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max की प्री-ऑर्डर बुकिंग भारत में 20 सितंबर से शुरू होगी। इसका खुलासा ई-कॉमर्स साइट अमेज़न और फ्लिपकार्ट ने किया है। दोनों ही ई-कॉमर्स वेबसाइट ने आईफोन 2019 मॉडल की प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए आधिकारिक टीज़र पेज लाइव कर दिए हैं। बता दें कि आईफोन 11, आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स की बिक्री भारत में 27 सितंबर से शुरू होगी। ऐसे में प्री-ऑर्डर का आगाज 20 सितंबर को होना सही फैसला लगता है। फ्लिपकार्ट और अमेज़न के अलावा इन हैंडसेट की बिक्री पेटीएम मॉल पर भी होगी। लेकिन अभी इस प्लेटफॉर्म ने प्री-ऑर्डर बुकिंग के बारे में कुछ नहीं बताया है।

फ्लिपकार्ट और अमेज़न के टीज़र्स में आईफोन 11 और आईफोन 11 प्रो का ज़िक्र है। प्री-ऑर्डर का आगाज़ 20 सितंबर को होगा। इन वेबसाइट पर मैक्स वेरिएंट को जोर शोर से प्रमोट नहीं किया जा रहा है। लेकिन यह फोन भी प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा। गौर करने वाली बात है कि अमेज़न के टीजर्स सिर्फ ऐप पर लाइव हैं, वेबसाइट पर नहीं।
 

iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max price in India

ऐप्पल आईफोन 11 की कीमत भारत में 64,900 रुपये से शुरू होगी। यह दाम 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन का 128 जीबी मॉडल 69,900 रुपये में मिलेगा और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 79,900 रुपये में बेचा जाएगा। आईफोन 11 पर्पल, व्हाइट, ग्रीन, यलो, ब्लैक और रेड रंग में मिलेगा।


आईफोन 11 प्रो की कीमत भारत में 99,900 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,13,900 रुपये में बेचा जाएगा। वहीं, 512 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,31,900 रुपये है। आईफोन 11 प्रो मैक्स की कीमत 1,09,900 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 64 जीबी वेरिएंट को उपलब्ध कराया गया है। फोन के 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट क्रमशः 1,23,900 रुपये और 1,41,900 रुपये में बेचे जाएंगे। ये फोन आप मिडनाइट ग्रीन, स्पेस ग्रे, सिल्वर और गोल्ड रंग में खरीद पाएंगे।

2019 में पेश किए गए तीनों आईफोन मॉडल ऐप्पल के ए13 बायोनिक चिपसेट के साथ आते हैं। इनके बारे में बेहतर बैटरी लाइफ और तेज फेस आईडी होने का दावा है। ये 12 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस हैं। आईफोन 11 डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। वहीं, आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स तीन रियर कैमरे के साथ आते हैं।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Best-in-class performance
  • Excellent battery life
  • Great cameras
  • Night Mode is a welcome addition
  • iOS offers regular, timely updates
  • कमियां
  • Low-resolution display
  • Slow bundled charger
  • No PiP or other software features that utilise the big screen
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए13 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3110 एमएएच
ओएसआईओएस 13
रिज़ॉल्यूशन828x1792 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Best-in-class performance
  • Insanely good battery life
  • Great cameras
  • Night Mode is a welcome addition
  • iOS offers regular, timely updates
  • कमियां
  • Expensive
  • 64GB isn’t enough storage for a Pro device
  • No PiP or other features that utilise the big screen
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए13 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3969 एमएएच
ओएसआईओएस 13
रिज़ॉल्यूशन1242x2688 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  3. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  4. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  5. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  7. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  8. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  9. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  10. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »