• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • इंटेक्स एक्वा फिश सेलफिश 2.0 ओएस पर चलेगा, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

इंटेक्स एक्वा फिश सेलफिश 2.0 ओएस पर चलेगा, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

इंटेक्स एक्वा फिश सेलफिश 2.0 ओएस पर चलेगा, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
इंटेक्स ने शुक्रवार को अपने एक्वा फिश स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया। इंटेक्स एक्वा फिश सेलफिश ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। योला के सेलफिश 2.0 ओएस पर चलने वाला यह स्मार्टफोन शुरुआत में एक्सक्लूसिव तौर पर ईबे इंडिया की वेबसाइट पर 5,499 रुपये में मिलेगा। आने वाले हफ्तों में इसे अमेज़न, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

डुअल सिम सपोर्ट वाले इंटेक्स एक्वा फिश में (720x1280 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5 इंच का एचडी टीएफटी डिस्प्ले है। 2 जीबी की डीडीआर3 रैम है। लेटेस्ट सेलफिश ऑपरेटिंग सिस्टम 2.0 आधारित इस फोन में एलईडीप्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

इंटेक्स एक्वा फिश में 4जी एलटीई के अलावा वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी 2.0 कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं। हैंडसेट को पावर देने के लिए मौजूद है 2500 एमएएच की बैटरी। यह ब्लैक और ऑरेंज कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसका वज़न 150 ग्राम है और डाइमेंशन 142.4x72x9.6 मिलीमीटर।

याद रहे कि भारतीय मोबाइल कंपनी इंटेक्स ने स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित ट्रेड शो एमडब्ल्यूसी 2016 में योला सेलफिश ऑपरेटिंग सिस्टम 2.0 पर चलने वाले इस फोन को लॉन्च किया था। इससे पहले चीन के शंघाई में इंटेक्स ने अपना प्रोटोटाइप स्मार्टफोन एक्वा फिश की झलक जारी की थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »