• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • इंटेक्स ने लॉन्च किया सेलफिश ओएस 2.0 वाला स्मार्टफोन एक्वा फिश, जानें खूबियां

इंटेक्स ने लॉन्च किया सेलफिश ओएस 2.0 वाला स्मार्टफोन एक्वा फिश, जानें खूबियां

इंटेक्स ने लॉन्च किया सेलफिश ओएस 2.0 वाला स्मार्टफोन एक्वा फिश, जानें खूबियां
विज्ञापन
भारतीय मोबाइल कंपनी इंटेक्स ने स्पेन के बाार्सिलोना में चल रहे ट्रेड शो एमडब्ल्यूसी 2016 में योला सेलफिश ऑपरेटिंग सिस्टम 2.0 पर चलने वाला नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इससे पहले चीन के शंघाई में इंटेक्स ने अपना प्रोटोटाइप स्मार्टफोन एक्वा फिश की झलक जारी की थी।

एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इटेंक्स एक्वा फिश स्मार्टफोन भारत में अप्रैल में लॉन्च हो जाएगा। फिटएनहिट के अनुसार स्मार्टफोन को करीब 7,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। डुअल सिम सपोर्ट वाले इंटेक्स एक्वा फिश में (720x1280 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5 इंच का एचडी टीएफटी डिस्प्ले है। 2 जीबी की डीडीआर3 रैम है। लेटेस्ट सेलफिश ऑपरेटिंग सिस्टम 2.0 आधारित इस फोन में एलईडीप्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

पिछले साल बार्सिलोना में आयोजित एमडब्ल्यूसी में योला ने सेलफिश ओएस 2.0 को पेश किया था। यह अपडेटेड ऑपरेटिंग सिस्टम इसके पार्टनर को यूआई सुधारने में मदद करता है। सेलफिश ओएस 2.0 में मल्टीटास्किंग के वक्त दायें और बायें तरफ स्वाइप करने पर बेहतर अनुबव मिलता है। इसके साथ ही इंटेक्स सेलफिश ओएस 2.0 को लाइसेंस देने वाली दुनिया की पहली कंपनी बन गई है। इस ऑपरेटिंग सिस्टम पर एंड्रॉयड एप्लिकेशन भी चल सकते हैं।

इंटेक्स ने पिछले हफ्ते ही भारत में 6,899 रुपये की कीमत पर क्लाउड क्रिस्टल 2.5डिन स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
  2. सरकार हुई सख्त, अब देश का टेलीकॉम डाटा नहीं जाएगा विदेशों में, घरेलू डेटा सेंटर में करना होगा स्टोर
  3. Paper Leak को क्या Fix कर पाएंगे Infosys और Aadhaar प्रोजेक्ट से जुड़े नंदन नीलेकणी? Exam Task Force की कमान संंभालेंगे
  4. 10001mAh बैटरी वाले Realme स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, ऐसे मिलेगी बेस्ट डील
  5. एक Powerbank में 3 काम! Stuffcool Omni Pro एक साथ चार्ज करेगा फोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स
  6. ट्रेन की गंदी चादरों पर AI का पहरा, IRCTC का सिस्टम सेकेंडों में ढूंढ़ेगा दाग
  7. उंगली के नाखून जितना फैन आया, जानें कहां होगा इस्तेमाल और कितना करेगा ठंडा
  8. iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. भारत में क्रिप्टो एक्सचेंजों को देनी होगी ट्रांजैक्शंस की जानकारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »