Apple के iPhones की सेल्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर दो प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस वर्ष सितंबर में लॉन्च की गई iPhone 18 Pro सीरीज की इसमें बड़ी हिस्सेदारी है। प्राइसेज महंगे होने के बावजूद आईफोन की डिमांड मजबूत बनी हुई है
चाइनीज हैंडसेट मेकर Huawei की सेल्स लगभग 12 प्रतिशत बढ़ी है
इस वर्ष की तीसरी तिमाही में इंटरनेशनल स्मार्टफोन मार्केट में सेल्स कमजोर रही है। इस मार्केट में शिपमेंटस वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 16 प्रतिशत घटी हैं। मेमोरी और कुछ अन्य कंपोनेंट्स की कॉस्ट बढ़ने का इस मार्केट पर असर पड़ा है। तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन्स की कुल सेल्स में Android की हिस्सेदारी लगभग 74 प्रतिशत की रही है। पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में इसमें लगभग पांच प्रतिशत की गिरावट हुई है।
मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की रिपोर्ट में बताया गया है कि इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की सेल्स 16 प्रतिशत घटी है। यह पिछली तिमाही की तुलना में 11 प्रतिशत की गिरावट है। इसके पीछे मोबाइल मेमोरी की सप्लाई में कमी और प्रीमियम सेगमेंट में प्राइसेज में बढ़ोतरी प्रमुख कारण हैं। तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन की कुल सेल्स में एंड्रॉयड की हिस्सेदारी 74 प्रतिशत की है। पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा 79 प्रतिशत का था। कई प्राइस सेगमेंट में एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स की मौजूदगी से इस मार्केट में ज्यादा गिरावट हुई है। हालांकि, Vivo, Xiaomi और Oppo के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स और सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के लॉन्च से गिरावट को कम रखने में मदद मिली है।
iOS स्मार्टफोन्स ने 21 प्रतिशत के साथ तीसरी तिमाही में सबसे अधिक मार्केट शेयर हासिल किया है। Apple के iPhones की सेल्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर दो प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस वर्ष सितंबर में लॉन्च की गई iPhone 18 Pro सीरीज की इसमें बड़ी हिस्सेदारी है। प्राइसेज महंगे होने के बावजूद आईफोन की डिमांड मजबूत बनी हुई है।
चाइनीज हैंडसेट मेकर Huawei की तीसरी तिमाही में सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 12 प्रतिशत बढ़ी है। Huawei Enjoy 90 Pro Max और Huawei Mate 80 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि, तीसरी तिमाही में चीन के स्मार्टफोन मार्केट में लगभग 10 प्रतिशत की गिरावट हुई है। चीन में एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स की सेल्स में हिस्सेदारी बढ़कर 60 प्रतिशक की हो गई है। इससे पिछली तिमाही में यह आंकड़ा 58 प्रतिशत का था। अमेरिका में तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन की सेल्स में आईफोन की हिस्सेदारी 54 प्रतिशत की रही है। इससे पिछली तिमाही में यह आंकड़ा लगभग 51 प्रतिशत का था। भारत में स्मार्टफोन्स की सेल्स में एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स ने 92 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ अपना दबदबा बरकरार रखा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी