Infinix की Hot 50i के लॉन्च की तैयारी, 6.7 इंच हो सकता है डिस्प्ले

मौजूदा वर्ष की पहली छमाही में देश में 5G स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 60 प्रतिशत बढ़ी हैं

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 सितंबर 2024 18:07 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G81 दिया जा सकता है
  • इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है
  • इसमें 4 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज मिल सकती है

इसमें 6.7 इंच IPS LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Infinix ने इस वर्ष की शुरुआत में Hot 40i को पेश किया था। कंपनी की योजना जल्द Hot 50i को लॉन्च करने की है। इस स्मार्टफोन के बारे में एक मार्केटिंग इमेज के लीक से जानकारी मिली है। इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। Hot 50i में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G81 दिया जा सकता है। 

टिप्सटर Paras Guglani ने इस स्मार्टफोन का एक कथित मार्केटिंग पोस्टर शेयर किया है। इसमें डिस्प्ले पर सेल्फी कैमरा के लिए होल पंच कटआउट दिया गया है। इसके रियर में डुअल रियर कैमरा हैं। इस स्मार्टफोन को ग्रीन, ग्रे और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। Hot 50i में 6.7 इंच IPS LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर 12 nm MediaTek Helio G81 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 4 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज मिल सकती है। इसमें डुअल स्पीकर्स 300 प्रतिशत Ultra Volume फीचर के साथ होगा। 

Hot 50i की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी 18 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Infinix ने Hot 40i के 8 GB + 128 GB वेरिएंट को 8,999 रुपये में लॉन्च किया था। 

मौजूदा वर्ष की पहली छमाही में देश में 5G स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 60 प्रतिशत बढ़ी हैं। अधिकतर स्मार्टफोन कंपनियों ने इस  सेगमेंट में नए हैंडसेट लॉन्च किए हैं। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint ने बताया है कि पहली छमाही में 5G स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 20 प्रतिशत बढ़ी हैं। इसके साथ ही स्मार्टफोन्स की सभी शिपमेंट्स में 5G डिवाइसेज की हिस्सेदारी बढ़कर 50 प्रतिशत से अधिक हो गई है। इमर्जिंग मार्केट्स में कस्टमर्स 5G स्मार्टफोन्स को अपग्रेड के एक विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। 5G स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल शिपमेंट्स में लगभग 32 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ चीन पहले स्थान पर है। इसके बाद भारत की लगभग 13 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इन स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल शिपमेंट्स में 25 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी के साथ अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple सबसे आगे है। कंपनी की iPhone 14 और iPhone 15 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.