Infinix Smart 10 इस सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 6.67 इंच डिस्प्ले, Flipkart पर होगी बिक्री

इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 700 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 जुलाई 2025 16:36 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को 25 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा
  • इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट 2K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ होगी
  • Infinix Smart 10 को चार कलर्स के विकल्पों में उपलब्ध कराया जाएगा

इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Unisoc T7250 होगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Infinix का Smart 10 इस सप्ताह देश में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 दिया जाएगा। इसमें 5,000 mAh की बैटरी मिलेगी। Infinix Smart 10 को चार कलर्स के विकल्पों में उपलब्ध कराया जाएगा। 

ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर एक प्रमोशनल बैनर से इस स्मार्टफोन के 25 जुलाई को लॉन्च की जानकारी मिली है। Infinix Smart 10 के लैंडिंग पेज से इसके डिजाइन, प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और कलर्स के विकल्पों का पता चला है। इस स्मार्टफोन को व्हाइट, गोल्ड, ब्लू और ब्लैक कलर्स में लाया जाएगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Unisoc T7250 होगा। 

Advertisement

Infinix Smart 10 के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 700 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसके फ्रंट में कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है। Infinix Smart 10 में 5,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। इसकी बैटरी के बिना इस्तेमाल के 28 दिनों तक चलने का दावा किया गया है। यह 40 घंटे का कॉलिंग टाइम और लगभग 100 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक देगी। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Infinix के XOS 15 पर चलेगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी दिए जाएंगे। इनमें एक अलग AI बटन शामिल है। 

Infinix Smart 10 की डुअल रियर कैमरा यूनिट 2K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ होगी। इसका कैमरा सिस्टम एक वर्टिकल कैमरा आइलैंड में डुअल LED फ्लैश के साथ है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 3.5 mm हेडफोन जैक, USB Type-C पोर्ट और UltraLink के विकल्प होंगे। कंपनी का दावा है कि UltraLink से यूजर्स बिना SIM कार्ड या नेटवर्क की मौजूदगी नहीं होने पर भी कॉल्स ले सकेंगे। हालांकि,  UltraLink सिर्फ Infinix के दो स्मार्टफोन्स के बीच कार्य करेगा। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन को 25,000 ड्रॉप से अधिक के लिए टेस्ट किया गया है। हाल ही में Infinix के  Hot 60 5G+ को देश में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन पिछले वर्ष सितंबर में पेश किए गए Hot 50 5G का अगला वर्जन है। Hot 60 5G+ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाला एक अलग गेमिंग मोड दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  2. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  3. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  4. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  6. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  7. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  8. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  9. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  10. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.