Infinix Smart 10 में 5,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। इसकी बैटरी के बिना इस्तेमाल के 28 दिनों तक चलने का दावा किया गया है। यह 40 घंटे का कॉलिंग टाइम और लगभग 100 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक देगी। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Infinix के XOS 15 पर चलेगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी दिए जाएंगे।
Infinix Smart 10 के बारे में स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हो गए हैं। फोन में Unisoc T7250 चिपसेट आने की संभावना बताई गई है। फोन में 9GB तक रैम देखने को मिल सकती है। फोन में 6.67 इंच का HD प्लस डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। बैटरी कैपिसिटी 5000mAh की हो सकती है।
Infinix Smart 8 : Infinix Smart 8 को सिंगल 4GB + 128GB वेरिएंट में अभी लाया गया है। ऑनलाइन लिस्टिंग के मुताबिक फोन की कीमत NGN 97,900 (लगभग 10,100 रुपये) है।
Infinix Smart 4 स्मार्टफोन सिंगल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में आता है, जिसकी कीमत 6,999 रुपये है। फोन में खरीद के लिए चार कलर ऑप्शन मिलेंगे, वो हैं- मिडनाइट ब्लैक, क्विटज़ल सियान, ओशन वेव और वायलेट।