Infinix Note 60 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 8400 Ultra चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग

Geekbench पर Infinix के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - Infinix X6877 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Infinix Note 60 Ultra हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 फरवरी 2026 22:44 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8400 Ultra हो सकता है
  • इसमें Android 16 पर बेस्ड XOS 16 हो सकता है
  • Infinix Note 60 Ultra को मल्टी-कोर टेस्ट में 6,762 प्वाइंट्स मिले हैं

इसमें Android 16 पर बेस्ड XOS 16 हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Infinix की नई सीरीज जल्द लॉन्च की जाएगी। Infinix Note 60 सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। हाल ही में कंपनी ने Infinix Note 60 Pro के लॉन्च की पुष्टि की थी। इस सीरीज के Infinix Note 60 Ultra की बेंचमार्क प्लेटफॉर्म Geekbench पर लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी हो सकती है। 

Geekbench पर Infinix के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - Infinix X6877 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Infinix Note 60 Ultra हो सकता है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर CPU 2.10 Hz पर ऑपरेट करने वाले चार कोर्स, 3.00 Hz पर तीन कोर्स और 3.25 Hz पर ऑपरेट करने वाले सिंगल कोर के साथ है। इन CPU स्पीड से MediaTek Dimensity 8400 Ultra चिपसेट का संकेत मिल रहा है। 

Advertisement

इस स्मार्टफोन में 12 GB का RAM है। इसमें Android 16 पर बेस्ड XOS 16 हो सकता है। Infinix Note 60 Ultra को मल्टी-कोर टेस्ट में 6,762 प्वाइंट्स और सिंगल-कोर टेस्ट में 1,609 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। हालांकि, Geekbench पर लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी नहीं मिली है। 

आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Infinix Note 60 Pro के बारे में हाल ही में कंपनी ने नाइजीरिया में अपने फेसबुक हैंडल के जरिए एक पोस्ट में जानकारी दी थी। यह पिछले वर्ष मार्च में पेश किए गए Infinix Note 50 Pro की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन को Solar Orange, Silk Green और  Torino Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसका Solar Orange कलर पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Apple के iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के Cosmic Orange कलर के समान दिख रहा है। Infinix Note 60 Pro में बड़ा ऐज-टु-ऐज कैमरा डिजाइन है। इसमें Rear Matrix Display है, जो कैमरा आइलैंड के अंदर एक स्मॉल मिनी LED स्क्रीन है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 4 5G होगा। Infinix Note 60 Pro में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए IceCore VC चैंबर दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन की 6,500 mAh की बैटरी 90 W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.