Infinix Note 5 भारत में लॉन्च, एआई सेल्फी कैमरा से है लैस

इनफिनिक्स ने आज भारत में अपना फुल एचडी+ फुल व्यू डिस्प्ले और 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन Infinix Note 5 लॉन्च कर दिया है।

Infinix Note 5 भारत में लॉन्च, एआई सेल्फी कैमरा से है लैस
ख़ास बातें
  • इनफिनिक्स नोट 5 है एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन
  • 5.99 इंच की फुल एचडी+ फुल व्यू डिस्प्ले वाला है Infinix Note 5
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पावर मैनेजमेंट से लैस है Infinix Note 5
विज्ञापन
इनफिनिक्स ने आज भारत में अपना फुल एचडी+ फुल व्यू डिस्प्ले और 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन Infinix Note 5 लॉन्च कर दिया है। इनफिनिक्स नोट 5 एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है जो स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव देगा, साथ ही आपको समय-समय पर लेटेस्ट अपडेट मिलते रहेंगे। इनफिनिक्स ग्राहकों को लुभाने के लिए  स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑटो सीन डिटेकशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पावर मैनेजमेंट दे रही है। Infinix Note 5 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। इस दाम में यह स्मार्टफोन Xiaomi Redmi Note 5 और Honor 9 Lite जैसे हैंडसेट को कड़ी चुनौती देगा।
 

Infinix Note 5 की भारत में कीमत

इनफिनिक्स नोट 5 की भारत में कीमत 9,999 रुपये है। इस दाम में आपको 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। 31 अगस्त से Flipkart पर Infinix Note 5 की बिक्री शुरू होगी। यह हैंडसेट आइस ब्लू, मिलन ब्लैक और ग्रे तीन कलर में आएगा।
 
infinix
 

Infinix Note 5 के स्पेसिफिकेशन

डुअस सिम वाला इनफिनिक्स नोट 5 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। यह एंड्रॉयड वन  स्मार्टफोन है तो उम्मीद है कि जल्द ही इसे एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलेगा। Infinix Note 5 में 5.99 इंच की फुल एचडी+ फुल व्यू डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 85 प्रतिशत है। फोन की बॉडी ग्लास की होगी और डिस्प्ले पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन भी मौजूद है। फोन में मीडियाटेक हीलियो पी23 प्रोसेसर के साथ एआरएम माली-जी71 जीपीयू है। यह स्मार्टफोन 3 जीबी और 4 जीबी रैम विकल्प के साथ आएगा।

अब बात कैमरा की। रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल का है, जिसका अर्पचर एफ/2.0 है। कैमरा लो-लाइट फोटोग्राफी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑटो-सीन डिटेक्शन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पोर्ट्रेट मोड सपोर्ट करता है। रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जिसका अर्पचर एफ/2.0 है। फ्रंट कैमरा लो-लाइट सेल्फी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ब्यूटी मोड और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बोकेह सेल्फी सपोर्ट करता है।

Infinix Note 5 के 32 जीबी और 64 जीबी दो स्टोरेज वेरिएंट है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी वोल्ट, वाईफाई, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, एफएम रेडियो और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक मिलेगा। बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। पावर बैकअप के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पावर मैनेजमेंट से लैस 4,500 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो फास्ट चार्जिंग के लिए 18W X सपोर्ट करेगा। इनफिनिक्स नोट 5 की लंबाई-चौड़ाई कुछ इस प्रकार है- 158.25x75.25x8.65 मिलीमीटर और इसका वजन 175 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Vibrant screen
  • कमियां
  • Sub-par camera performance
  • Unreliable fingerprint scanner
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक पी23
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »