Infinix Note 5 की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती, लेकिन...

Infinix Note 5 का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अभी 6,999 रुपये में लिस्ट है। वहीं, 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 8,999 रुपये की गई थी।

Infinix Note 5 की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती, लेकिन...
ख़ास बातें
  • Infinix Note 5 एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है
  • इनफिनिक्स नोट 5 का रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल का है
  • Infinix Note 5 के 32 जीबी और 64 जीबी दो स्टोरेज वेरिएंट है
विज्ञापन
Infinix Note 5 को बीते साल अगस्त महीने में भारत में लॉन्च किया था। अब इस फोन की कीमत अस्थाई तौर पर कम कर दी गई है। फोन को ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 3,000 रुपये की कटौती के साथ लिस्ट किया गया है। रैम और स्टोरेज पर आधारित इनफिनिक्स नोट 5 के दो वेरिएंट लॉन्च हुए थे- 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट को सस्ते दाम में ई-कॉमर्स साइट पर लिस्ट किया गया है। बता दें कि Flipkart Big Shopping Days सेल भी चल रही है।

Infinix Note 5 का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अभी 6,999 रुपये में लिस्ट है। वहीं, 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 8,999 रुपये की गई थी। फोन को आइस ब्लू, मिलान ब्लैक और बर्लिन ग्रे रंग में लिस्ट किया गया है। कंपनी ने बताया है कि इनफिनिक्स नोट 5 की कीमत अस्थाई तौर पर कम की गई है। लेकिन यह साफ नहीं है कि इस ऑफर का अंत कब होगा।

याद रहे कि Infinix Note 5 का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। इसका 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 11,999 रुपये में पेश हुआ था।
 

Infinix Note 5 के स्पेसिफिकेशन

डुअस सिम वाला इनफिनिक्स नोट 5 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। यह एंड्रॉयड वन  स्मार्टफोन है तो उम्मीद है कि जल्द ही इसे एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलेगा। Infinix Note 5 में 5.99 इंच की फुल एचडी+ फुल व्यू डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 85 प्रतिशत है। फोन की बॉडी ग्लास की होगी और डिस्प्ले पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन भी मौजूद है। फोन में मीडियाटेक हीलियो पी23 प्रोसेसर के साथ एआरएम माली-जी71 जीपीयू है। यह स्मार्टफोन 3 जीबी और 4 जीबी रैम विकल्प के साथ आएगा।

अब बात कैमरा की। रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल का है, जिसका अर्पचर एफ/2.0 है। कैमरा लो-लाइट फोटोग्राफी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑटो-सीन डिटेक्शन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पोर्ट्रेट मोड सपोर्ट करता है। रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जिसका अर्पचर एफ/2.0 है। फ्रंट कैमरा लो-लाइट सेल्फी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ब्यूटी मोड और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बोकेह सेल्फी सपोर्ट करता है।

Infinix Note 5 के 32 जीबी और 64 जीबी दो स्टोरेज वेरिएंट है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी वोल्ट, वाईफाई, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, एफएम रेडियो और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक मिलेगा। बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। पावर बैकअप के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पावर मैनेजमेंट से लैस 4,500 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो फास्ट चार्जिंग के लिए 18W X सपोर्ट करेगा। इनफिनिक्स नोट 5 की लंबाई-चौड़ाई कुछ इस प्रकार है- 158.25x75.25x8.65 मिलीमीटर और इसका वजन 175 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Vibrant screen
  • कमियां
  • Sub-par camera performance
  • Unreliable fingerprint scanner
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक पी23
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »