• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 108MP कैमरा और एमोलेड डिस्‍प्‍ले के साथ जल्‍द लॉन्‍च होगा Infinix का एक और 5G स्‍मार्टफोन

108MP कैमरा और एमोलेड डिस्‍प्‍ले के साथ जल्‍द लॉन्‍च होगा Infinix का एक और 5G स्‍मार्टफोन

फ्ल‍िपकार्ट के प्रोमो पेज नए फोन का एक लुक भी दिखाया गया है। साथ ही फोन के कुछ स्‍पेक्‍स से भी ब्रैंड ने पर्दा हटाने की कोशिश की है।

108MP कैमरा और एमोलेड डिस्‍प्‍ले के साथ जल्‍द लॉन्‍च होगा Infinix का एक और 5G स्‍मार्टफोन

ब्रैंड ने इस साल की शुरुआत में अपना पहला 5G स्‍मार्टफोन Infinix Zero 5G लॉन्‍च किया था।

ख़ास बातें
  • हाल ही में कंपनी ने Note 12 सीरीज को भारत में लॉन्च किया है
  • इसी सीरीज में 5जी स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करने की तैयारी है
  • फ‍िलहाल ज्‍यादा स्‍पेक्‍स सामने नहीं आए हैं
विज्ञापन
ट्रांसियन होल्डिंग के ब्रैंड इनफ‍िनिक्‍स (Infinix) ने इस साल की शुरुआत में अपना पहला 5G स्‍मार्टफोन   Infinix Zero 5G लॉन्‍च किया था। अब खबर है कि यह ब्रैंड उसकी पॉपुलर Note 12 सीरीज में एक और 5G फोन लॉन्‍च करने की तैयारी में है। हाल ही में कंपनी ने Note 12 सीरीज को भारत में लॉन्च किया है। इसमें चार फोन पेश किए गए हैं, लेकिन कोई भी 5G नहीं है। कहा जा रहा है कि ब्रैंड का अपकमिंग 5G स्‍मार्टफोन मिड रेंज में दस्‍तक दे सकता है। 

जानकारी के मुताबिक, हाल ही में Infinix Note 12 5G सीरीज को डेडिकेट करता हुआ एक प्रोमो पेज फ्लिपकार्ट पर लाइव हुआ है। यह बताता है कि नई सीरीज जल्द लॉन्‍च होने जा रही है। फ्ल‍िपकार्ट के प्रोमो पेज नए फोन का एक लुक भी दिखाया गया है। साथ ही फोन के कुछ स्‍पेक्‍स से भी ब्रैंड ने पर्दा हटाने की कोशिश की है। 

यह कन्‍फर्म हो गया है कि अपकमिंग Infinix Note 12 5G स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन में 108 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा होगा और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। डिस्‍प्‍ले के रिफ्रेश रेट के बारे में अभी जानकारी नहीं है, लेकिन स्‍क्रीन साइज साढ़े 6 इंच से ज्‍यादा का हो सकता है।

कैमरा स्‍पेक्‍स की तुलना ब्रैंड के पहले 5जी स्‍मार्टफोन Infinix Zero 5G से की जाए, तो उसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है साथ में 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं, अपकमिंग Infinix Note 12 5G स्मार्टफोन में 108MP कैमरा के अलावा अल्‍ट्रा वाइड सेंसर और डेप्‍थ सेंसर दिया जा सकता है। 

रिपोर्टों की मानें, तो फोन में एक यूएसबी-सी पोर्ट, माइक्रोफोन और स्पीकर ग्रिल होगा। यह फोन पतले बेजल्‍स के साथ आ सकता है। फ्लिपकार्ट के पेज पर फोन का नाम रिवील नहीं किया गया है। यह भी पता नहीं है कि फोन कितने रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शंस में आएगा। अगले कुछ दिनों में इसकी डिटेल्‍स सामने आ सकती हैं। 

यह फोन मिड रेंज में आ सकता है। दूसरी ओर, Infinix Zero 5G स्मार्टफोन की कीमत भारत में 19,999 रुपये है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलता है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Powerful SoC for the price
  • Good battery life, quick charging
  • Decent telephoto camera
  • कमियां
  • Inconsistent main and selfie cameras
  • Underwhelming software with plenty of spammy apps
  • No stereo speakers or IP rating
  • Missing ultra-wide camera
डिस्प्ले6.78 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2460 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »