Infinix Hot 40i डुअल कैमरा यूनिट के साथ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

यह स्मार्टफोन 8 GB + 128 GB और 8 GB + 256 GB के वेरिएंट्स में लाया जा सकता है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 18 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 फरवरी 2024 15:49 IST
ख़ास बातें
  • इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जा सकती है
  • पिछले वर्ष नवंबर में इस स्मार्टफोन को सऊदी अरब में लॉन्च किया गया था
  • इसकी 5,000 mAh की बैटरी 18 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

यह स्मार्टफोन कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स में उपलब्ध है

हांगकांग की स्मार्टफोन मेकर Infinix का Hot 40i जल्द देश में लॉन्च हो सकता है। इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। पिछले वर्ष नवंबर में इस स्मार्टफोन को सऊदी अरब में लॉन्च किया गया था। यह कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स में उपलब्ध है। इसके देश में पेश किए जाने वाले वेरिएंट के स्पेसिफिकेशंस इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किए गए स्मार्टफोन के समान हो सकते हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में इस स्मार्टफोन को इस महीने के पहले पखवाड़े में लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जा सकती है। इस स्मार्टफोन को 8 GB + 128 GB और 8 GB + 256 GB के वेरिएंट्स में लाया जा सकता है। इसके 256 GB वाला वेरिएंट देश में इस स्टोरेज के साथ सबसे कम प्राइस वाला स्मार्टफोन हो सकता है। 

डुअल-सिम (नैनो) वाले Infinix Hot 40i में Android 13 पर बेस्ड XOS 13.0 दिया गया है। इसमें 6.56-इंच HD+ (720x1,612 पिक्सल) LCD डिस्प्ले 60 Hz से 90 Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 480 nits के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T606 SoC दिया गया है और यह 8GB RAM, Xboost गेमिंग इंजन और 256 GB तक की स्टोरेज के साथ है। इसकी स्टोरेज को  एक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में AI सपोर्ट वाला डुअल कैमरा सेटअप है। इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। 

इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 18 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका साइज 163.59 x 75.59 x 8.30 mm और वजन लगभग 190 ग्राम का है। पिछले वर्ष कंपनी ने Zero 30 5G को देश में लॉन्च किया था। इसमें 108 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसने Infinix Zero 20 5G की जगह ली है। इसमें MediaTek Dimensity 8020 SoC 12 GB तक के RAM के साथ है। इस स्मार्टफोन में 256 GB तक की स्टोरेज है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 68 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. फोन की स्पीड बढ़ाने के लिए ब्लोटवेयर कैसे करें अनइंस्टॉल, ये है बेहतर तरीका
  2. Oppo Find X10 में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 70 भाषाओं के सपोर्ट के साथ Google का नया स्पीच AI लॉन्च
  4. Oppo Find X9 Ultra हो रहा 21 अप्रैल को चीन में लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  5. Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है हेडफोन जैक, वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord CE 6 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Oppo Find X10 में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 508L स्मार्ट रेफ्रिजरेटर, 55 मिनट में बनेगी बर्फ और मोबाइल कनेक्टिविटी भी!
  4. WhatsApp चैट लिस्ट होगी क्लीन, बिजनेस चैट्स जाएंगी अलग सेक्शन में!
  5. Honor के आगामी स्मार्टफोन में मिल सकती है 11,000mAh की जंबो बैटरी
  6. PS Plus Game Catalogue: अप्रैल में फ्री खेलने को मिलेंगे कई नए गेम्स, Horizon Zero Dawn भी शामिल
  7. Oppo का नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 12GB रैम के साथ होगा 21 अप्रैल को लॉन्च
  8. Nothing Warp App लॉन्च, अब कंप्यूटर और मोबाइल के बीच चुटकी में होगी फाइल शेयर, जानें तरीका
  9. OnePlus Pad 4 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. 70 भाषाओं के सपोर्ट के साथ Google का नया स्पीच AI लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.