Infinix ने 50 मेगापिक्सल के कैमरा के साथ भारत में लॉन्च किया Infinix Hot 30i

इसमें 8 GB का RAM और ऑक्टाकोर MediaTek G37 SoC दिया गया है। इसका 6.6 इंच HD+ डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है

Infinix ने 50 मेगापिक्सल के कैमरा के साथ भारत में लॉन्च किया Infinix Hot 30i

डुअल सिम वाला यह स्मार्टफोन Android 12 बेस्ड XOS 12 पर चलता है

ख़ास बातें
  • इसमें 8 GB का RAM और ऑक्टाकोर MediaTek G37 SoC दिया गया है
  • इसका 6.6 इंच HD+ डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है
  • इसके के 8 GB + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 8,999 रुपये है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Infinix ने भारत में सोमवार को Infinix Hot 30i लॉन्च किया है। यह कंपनी की Infinix Hot सीरीज का नया स्मार्टफोन है। इसमें 8 GB का RAM और ऑक्टाकोर MediaTek G37 SoC दिया गया है। इसका 6.6 इंच HD+ डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। 

Infinix Hot 30i के 8 GB + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 8,999 रुपये है। यह कंपनी की ओर से इसका स्पेशल लॉन्च प्राइस है। इसे डायमंड व्हाइट, ग्लेशियर ब्ल और मिरर ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री Flipkart के जरिए 3 अप्रैल से शुरू होगी। इसे Flipkart Axis Bank कार्ड के जरिए खरीदने वाले कस्टमर्स को पांच प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। कस्टमर्स एक्सचेंज ऑफर का इस्तेमाल कर इसे और कम प्राइस में खरीद सकते हैं। इसके लिए 317 रुपये से शुरू होने वाले EMI के विकल्प भी उपलब्ध हैं। 

Infinix Hot 30i के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन Android 12 बेस्ड  XOS 12 पर चलता है और इसमें 6.6 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 180 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इसके डिस्प्ले में पांडा ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है और यह 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दे सकता है। इसमें ऑक्टाकोर MediaTek Helio G37 SoC 8 GB के RAM के साथ है। इसकी मेमोरी को बिना इस्तेमाल हुई स्टोरेज से वर्चुअल तरीके से 16 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें डुअल कैमरा सेटअप 50 मेगापिक्सल के मेन सेंसर और f/1.6 के अपार्चर के साथ है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के दोनों कैमरा में डुअल LED फ्लैश है। 

इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के इस्तेमाल से 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4G LTE, USB Type-C पोर्ट, ब्लूटूथ, OTG और वाई फाई शामिल हैं। इसमें एंबिएंट लाइट सेंसर, गायरोस्कोप, कम्पास और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। इसके साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 10 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 30 दिन तक स्टैंडबाय रह सकता है। बजट सेगमेंट में यह एक स्मार्टफोन का एक अच्छा विकल्प हो सकता है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  8. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  9. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »