• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • स्मार्टफोन यूजर्स को 1 रुपये के खर्च पर मिलता है 6 रुपये का बेनेफिट, स्टडी में हुआ खुलासा

स्मार्टफोन यूजर्स को 1 रुपये के खर्च पर मिलता है 6 रुपये का बेनेफिट, स्टडी में हुआ खुलासा

इस स्टडी में बताया गया है कि धनी वर्ग के लिए स्मार्टफोन की इकोनॉमिक वैल्यू मिडल क्लास की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत अधिक है

स्मार्टफोन यूजर्स को 1 रुपये के खर्च पर मिलता है 6 रुपये का बेनेफिट, स्टडी में हुआ खुलासा

कंज्यूमर के अपने स्मार्टफोन पर की गई डिजिटल एक्टिविटीज से इकोनॉमिक वैल्यू हासिल होती है

ख़ास बातें
  • देश में लगभग 60 करोड़ स्मार्टफोन यूजर्स हैं
  • इस स्टडी में 14 मेट्रो और गैर मेट्रो शहरों से स्मार्टफोन यूजर्स शामिल थे
  • देश से स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट भी बढ़ रहा है
विज्ञापन
देश में पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल कॉलिंग से लेकर शॉपिंग तक में किया जाता है। एक स्टडी में पता चलता है कि देश में स्मार्टफोन कंज्यूमर को प्रत्येक एक रुपया खर्च करने पर छह रुपये का बेनेफिट मिलता है। इसमें यह भी बताया गया है कि धनी वर्ग के लिए स्मार्टफोन की इकोनॉमिक वैल्यू मिडल क्लास की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत अधिक है। 

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo और Techarc की "इकोनॉमिक वैल्यू ऑफ स्मार्टफोन" शीर्षक वाली स्टडी में स्मार्टफोन यूजर्स की पसंद, व्यवहार और डेमोग्राफी को समझने की कोशिश की गई है। इसमें 14 मेट्रो और गैर मेट्रो शहरों से 1,000 स्मार्टफोन यूजर्स को शामिल किया गया था। इन शहरों में दिल्ली एनसीआर, अहमदाबाद, बेंगलुरू, चंडीगढ़, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पुणे और सूरत शामिल थे। यह स्टडी 18 से 60 वर्ष के आयु वर्ग में आने वाले स्मार्टफोन यूजर्स के बीच की गई थी। इसमें आंत्रप्रेन्योर्स, प्रोफेशनल्स, गवर्नमेंट एंप्लॉयीज, कॉरपोरेट एंप्लॉयीज और स्टूडेंट्स के साथ ही गृहणियों को शामिल किया गया था। 

इस स्टडी में बताया गया है कि एक कंज्यूमर के अपने स्मार्टफोन पर की गई विभिन्न डिजिटल एक्टिविटीज से इकोनॉमिक वैल्यू हासिल होती है। कंज्यूमर्स अपनी शॉपिंग, बुकिंग, प्रोडक्ट्स और सर्विसेज की हायरिंग और अपने यूटिलिटी बिलों के भुगतान के लिए स्मार्टफोन का काफी इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें कहा गया है कि सर्विस की बुकिंग और हायरिंग सबसे अधिक प्रॉफिट वाली डिजिटल एक्टिविटी है और इससे इनवेस्टमेंट पर लगभग आठ गुना का रिटर्न मिलता है। इसके बाद ग्रॉसरी की खरीदारी, बिलों का भुगतान और शॉपिंग आते हैं। 

इस स्टडी के अनुसार, 41 से 60 वर्ष की आयु के लोगों के लिए यह इकोनॉमिक वैल्यू 7.7 और 25-40 वर्ष की आयु के लोगों के लिए 7.6 है। देश में 60 करोड़ स्मार्टफोन्स में से लगभग 97 प्रतिशत एंड्रॉयड पर चलते हैं। देश में अप्रैल और मई में स्मार्टफोन्स का एक्सपोर्ट दोगुने से अधिक बढ़कर 20,000 करोड़ रुपये से अधिक का था। एपल के कंपोनेंट्स की मैन्युफैक्चरिंग में भारत की हिस्सेदारी लगभग सात प्रतिशत की है। कंपनी ने देश में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की तैयारी की है। केंद्र सरकार की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम से भी स्मार्टफोन्स का प्रोडक्शन बढ़ा है। भारत से बहुत से देशों को स्मार्टफोन्स का एक्सपोर्ट किया जाता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »