भारत के स्मार्टफोन मार्केट में गिरावट, Apple की चमकी सेल्स

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo की शिपमेंट्स में 8.1 प्रतिशत और Realme की शिपमेंट्स में लगभग 5.3 प्रतिशत की कमी हुई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 मार्च 2025 22:35 IST
ख़ास बातें
  • जनवरी में स्मार्टफोन कंपनियों की शिपमेंट लगभग 1.11 करोड़ यूनिट्स की हैं
  • Apple ने जनवरी में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर मजबूत ग्रोथ हासिल की है
  • Vivo की शिपमेंट्स में 8.1 प्रतिशत की कमी हुई है

हाल ही में एपल के अफोर्डेबल iPhone 16e की देश में बिक्री शुरू की गई थी

देश के स्मार्टफोन मार्केट में इस वर्ष जनवरी में कमी हुई है। इसके पीछे कमजोर डिमांड और पिछले वर्ष की इनवेंटरी बचना प्रमुख कारण हैं। हालांकि, अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने जनवरी में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर मजबूत ग्रोथ हासिल की है। पिछले कुछ वर्षों में देश में एपल की बिक्री और मैन्युफैक्चरिंग में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। 

मार्केट रिसर्च फर्म इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी में स्मार्टफोन कंपनियों की शिपमेंट लगभग 1.11 करोड़ यूनिट्स की रही हैं। इसमें पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में लगभग 9.7 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में भी स्मार्टफोन मार्केट में कमी हुई है। हालांकि, पिछले वर्ष स्मार्टफोन की शिपमेंट्स में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी रही है। 
Advertisement

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung ने जनवरी में Galaxy S25 सीरीज को लॉन्च किया था। इसके साथ ही कंपनी ने मिड-रेंज में भी कुछ स्मार्टफोन्स की बिक्री शुरू की थी। इसके बावजूद कंज्यूमर डिमांड कमजोर थी और पिछले वर्ष की इनवेंटरी बचने के कारण स्मार्टफोन कंपनियों की शिपमेंट्स अधिक नहीं थी। जनवरी में सैमसंग के लिए शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 19.5 प्रतिशत कम रही हैं। हालांकि, कंपनी की Galaxy S25 सीरीज की बिक्री फरवरी में शुरू की गई थी। 

एपल के लिए जनवरी में शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 11.7 प्रतिशत बढ़ी हैं। हाल ही में एपल के अफोर्डेबल iPhone 16e की शुक्रवार से देश में बिक्री शुरू की गई थी। इस स्मार्टफोन में कंपनी का A18 चिपसेट दिया गया है। iPhone 16e में 48 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का TrueDepth कैमरा दिया गया है। इसमें 6.1 इंच सुपर रेटिना XDR (1,170x2,532 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले 60 Hz के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन के 128 GB वाले वेरिएंट का प्राइस 59,900 रुपये, 256 GB का 69,900 रुपये और 512 GB वाले वेरिएंट का 89,900 रुपये का है। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo की शिपमेंट्स में 8.1 प्रतिशत और Realme की शिपमेंट्स में लगभग 5.3 प्रतिशत की कमी हुई है। शिपमेंट्स में गिरावट के बावजूद Vivo ने देश के स्मार्टफोन मार्केट में पहला स्थान बरकरार रखा है। इसके बाद सैमसंग,  Oppo, Apple और Realme हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  7. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  8. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  9. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.