Micromax Bolt Q3001 में है 4 जीबी रैम, जानें सारी ख़ूबियां

घरेलू स्मार्टफोन निर्माता माइक्रोमैक्स ने अपनी बोल्ट सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। माइक्रोमैक्स बोल्ट क्यू3001 को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। लेकिन Micromax Bolt Q3001 की उपलब्धता और कीमत के बारे में अभी पता नहीं चला है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2017 11:43 IST
ख़ास बातें
  • माइक्रोमैक्स बोल्ट क्यू3001 को कंपनी की साइट पर लिस्ट कर दिया गया है
  • फोन में 4 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज है
  • स्मार्टफोन की कीमत व उपलब्धता का खुलासा अभी नहीं हुआ है
घरेलू स्मार्टफोन निर्माता माइक्रोमैक्स ने अपनी बोल्ट सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। माइक्रोमैक्स बोल्ट क्यू3001 को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। लेकिन  Micromax Bolt Q3001 की उपलब्धता और कीमत के बारे में अभी पता नहीं चला है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही आधिकारिक लॉन्च के साथ इस बारे में जानकारी उपलब्ध कराएगी। इस स्मार्टफोन की ख़ासियत है 4 जीबी रैम। कंपनी के एक प्रवक्ता ने गैजेट्स 360 के साथ बातचीत में बताया कि इस डिवाइस को भारतीय बाज़ार में पेश नहीं किया जाएगा। और यह केवल अंतर्राष्ट्रीय मार्केट के लिए ही सीमित है।

माइक्रोमैक्स बोल्ट क्यू3001 में एक 4 इंच टीएफटी डिस्प्ले है। फोन में एक 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर SC7731 चिपसेट दिया गया है। रैम 4 जीबी है। फोन में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो माइक्रोमैक्स के इस स्मार्टफोन में एक 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फोन में 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है।

Bolt Q3001 को पावर देने के लिए 1400 एमएएएच बैटरी है। जिसे लेकर कंपनी ने 200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 6 घंटे तक का टॉक टाइम मिलने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो, स्मार्टफोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, वीओएलटीई और 4जी जैसे फ़ीचर हैं। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो पर चलता है जो आज के समय में दो जेनरेशन पीछे है।  

स्मार्टफोन में पहले से Askme, Chaatz, Clean master, Dr. Safety, Hotstar, Housing, News Hunt, Paytm, और Quickr व स्नैपडील जैसे ऐप पहले से इंस्टॉल आते हैं। फोन में ग्रेविटी, प्रॉक्सिमिटी और लाइट सेंसर हैं। फोन का डाइमेंशन 125.5x64.5x10.7 मिलीमीटर है। डिवाइस का वज़न 111.5 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.00 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी7731

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

1400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.