Micromax Bolt Q3001 में है 4 जीबी रैम, जानें सारी ख़ूबियां

घरेलू स्मार्टफोन निर्माता माइक्रोमैक्स ने अपनी बोल्ट सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। माइक्रोमैक्स बोल्ट क्यू3001 को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। लेकिन Micromax Bolt Q3001 की उपलब्धता और कीमत के बारे में अभी पता नहीं चला है।

Micromax Bolt Q3001 में है 4 जीबी रैम, जानें सारी ख़ूबियां
ख़ास बातें
  • माइक्रोमैक्स बोल्ट क्यू3001 को कंपनी की साइट पर लिस्ट कर दिया गया है
  • फोन में 4 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज है
  • स्मार्टफोन की कीमत व उपलब्धता का खुलासा अभी नहीं हुआ है
विज्ञापन
घरेलू स्मार्टफोन निर्माता माइक्रोमैक्स ने अपनी बोल्ट सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। माइक्रोमैक्स बोल्ट क्यू3001 को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। लेकिन  Micromax Bolt Q3001 की उपलब्धता और कीमत के बारे में अभी पता नहीं चला है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही आधिकारिक लॉन्च के साथ इस बारे में जानकारी उपलब्ध कराएगी। इस स्मार्टफोन की ख़ासियत है 4 जीबी रैम। कंपनी के एक प्रवक्ता ने गैजेट्स 360 के साथ बातचीत में बताया कि इस डिवाइस को भारतीय बाज़ार में पेश नहीं किया जाएगा। और यह केवल अंतर्राष्ट्रीय मार्केट के लिए ही सीमित है।

माइक्रोमैक्स बोल्ट क्यू3001 में एक 4 इंच टीएफटी डिस्प्ले है। फोन में एक 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर SC7731 चिपसेट दिया गया है। रैम 4 जीबी है। फोन में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो माइक्रोमैक्स के इस स्मार्टफोन में एक 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फोन में 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है।

Bolt Q3001 को पावर देने के लिए 1400 एमएएएच बैटरी है। जिसे लेकर कंपनी ने 200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 6 घंटे तक का टॉक टाइम मिलने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो, स्मार्टफोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, वीओएलटीई और 4जी जैसे फ़ीचर हैं। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो पर चलता है जो आज के समय में दो जेनरेशन पीछे है।  

स्मार्टफोन में पहले से Askme, Chaatz, Clean master, Dr. Safety, Hotstar, Housing, News Hunt, Paytm, और Quickr व स्नैपडील जैसे ऐप पहले से इंस्टॉल आते हैं। फोन में ग्रेविटी, प्रॉक्सिमिटी और लाइट सेंसर हैं। फोन का डाइमेंशन 125.5x64.5x10.7 मिलीमीटर है। डिवाइस का वज़न 111.5 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले4.00 इंच
प्रोसेसरस्प्रेडट्रम एससी7731
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता1400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  2. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  3. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  5. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  6. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  7. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  8. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  10. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »