Huawei Y9 (2019) की बिक्री होगी 17 जनवरी को

हैंडसेट निर्माता कंपनी हुवावे का Huawei Y9 (2019) स्मार्टफोन आज भारत में पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 जनवरी 2019 18:29 IST
ख़ास बातें
  • हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर से लैस है Huawei Y9 (2019)
  • 15,990 रुपये है हुवावे वाई9 (2019) की कीमत
  • Amazon.in पर बेचा जाएगा Huawei Y9 (2019)

Huawei Y9 (2019) की बिक्री होगी 17 जनवरी को

हैंडसेट निर्माता कंपनी हुवावे का Huawei Y9 (2019) स्मार्टफोन 17 जनवरी यानी गुरुवार को भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हुवावे वाई9 (2019) को पिछले सप्ताह लॉन्च किया गया था। Huawei Y9 (2019) एक्सक्लूसिव तौर पर केवल ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India पर बेचा जाएगा। हुवावे वाई 9 (2019) की अहम खासियतों की बात करें तो हैंडसेट में दो फ्रंट और दो रियर कैमरे, फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी और डिस्प्ले नॉच है। आइए अब आप लोगों को बताते हैं कि Huawei Y9 (2019) किस दाम पर भारतीय बाजार में बेचा जाएगा और इसके स्पेसिफिकेशन क्या हैं।
 

Huawei Y9 (2019) की भारत में कीमत

भारतीय बाजार में हुवावे वाई9 (2019) की कीमत 15,990 रुपये है। इस दाम में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। Huawei ब्रांड का यह हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजन पर मिलेगा। स्मार्टफोन को मिडनाइट ब्लैक और सैफायर ब्लू रंग में खरीदा जा सकेगा। Huawei Y9 (2019) के साथ Boat Rockerz Sports ब्लूटूथ हेडफोन दिए जा रहे हैं जिसकी कीमत 2,990 रुपये है।

Huawei Y9 (2019) में कितना दम? पहली नजर में

 

Huawei Y9 (2019) स्पेसिफिकेशन

हुवावे वाई9 (2019) में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) फुलव्यू डिस्प्ले है। यह 3डी कर्व्ड डिज़ाइन से लैस है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डुअल-सिम (नैनो) वाला Huawei Y9 (2019) ईएमयूआई 8.2 पर आधारित एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। हैंडसेट में किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जो एआई पावर 7.0 के साथ आता है। हैंडसेट में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो रियर पैनल पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। सेल्फी के दीवानों के लिए फ्रंट पर भी डुअल सेल्फी कैमरा दिया गया है, 16 मेगापिक्सल के एक सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। दोनों ही कैमरा सेटअप के एआई फीचर के साथ आते हैं।

Huawei Y9 (2019) में फिंगरप्रिंट 4.0 आइडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4 जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है। स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और जायरोस्कोप सेंसर दिया गया है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह 65 घंटे का म्यूजिक और 9 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम प्रदान करती है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 162.4x77.1x8.05 मिलीमीटर है।
Advertisement

एडिटर नोट: पहले हमने लेख द्वारा आपको इस बात की जानकारी दी थी कि हुवावे वाई9 (2019) की बिक्री भारत में 15 जनवरी को होगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं क्योंकि Huawei India ने रिलीज डेट में बदलाव कर दिया है और अब फोन की बिक्री 17 जनवरी को होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  2. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  9. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  5. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  8. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  9. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.