Huawei Y6 (2018) से उठा पर्दा, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरे से है लैस

Huawei ने अपनी वाई सीरीज़ के नए स्मार्टफोन Y6 (2018) से पर्दा उठा दिया है। स्मार्टफोन को हुवावे की चीनी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

Huawei Y6 (2018) से उठा पर्दा, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरे से है लैस
ख़ास बातें
  • Huawei ने अपनी वाई सीरीज़ में नया स्मार्टफोन Y6 (2018) उतारा
  • फेस अनलॉक फीचर और 13 मेगापिक्सल रियर कैमरे से है लैस
  • कीमत और उपलब्धता को लेकर अभी नहीं मिली है कोई जानकारी
विज्ञापन
Huawei ने अपनी वाई सीरीज़ के नए स्मार्टफोन Y6 (2018) से पर्दा उठा दिया है। स्मार्टफोन को हुवावे की चीनी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। अफसोस कि कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल, यह भी साफ नहीं है कि फोन भारतीय बाज़ार में कब दस्तक देगा। अहम स्पेसिफिकेशन की बात करेें तो हुवावे वाई6 (2018) फुल्व्यू डिस्प्ले, फेस अनलॉक और 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आता है। अभी Huawei ने स्थानीय मीडिया में इस फोन के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है।
 

Huawei Y6 (2018) स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Huawei Y6 (2018) में 5.7 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है और इसका रिजॉल्यूशन 720 x1440 पिक्सल है। फोन में ऑक्टा-कोर वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर काम करता है। हैंडसेट में 2 जीबी रैम दिए गए हैं। इंटरनल स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड की मदद ली जा सकती है।

कैमरे की बात करें तो Huawei Y6 (2018) में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। सेल्फी के दीवानों के लिए दिया गया है 5 मेगापिक्सल का कैमरा। बता दें कि स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है, सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।

Huawei Y6 (2018) एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। इसके ऊपर पर कंपनी का ईएमयूआई 8.0 मिलेगा। बैटरी 3000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से यह 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। फोन का वज़न 150 ग्राम है।

आपको बता दें कि Huawei के P20 और P20 Pro स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाज़ार में दस्तक देंगे। दोनों ही हैंडसेट से कुछ दिनों पहले ही पेरिस में हुए एक इवेंट में पर्दा उठाया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: huawei, huawei y6 2018, y6 2018, huawei smartphone, huawei launch
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 30W पावर आउटपुट के साथ Tempt Enigma स्पीकर भारत में लॉन्च, 12 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  2. 7000mAh की बड़ी बैटरी वाला Realme फोन Rs 7 हजार सस्ता खरीदें! जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर
  3. Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
  6. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
  7. Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट
  8. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Oppo F33 Pro 5G vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Redmi Note 17 Pro में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »