फोन को ऑरिजनल चार्जर से इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे फोन की चार्जिंग स्पीड सही रहती है।
Photo Credit: Pexels/Stanley Ng
फोन हमेशा ऑरिजनल चार्जर से ही चार्ज करना चाहिए।
अगर आप स्मार्टफोन का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करेंगे तो उसे दिन में कई बार चार्ज करने की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में अगर फोन की बैटरी फास्ट चार्ज नहीं हो रही है तो बहुत दिक्कत हो सकती है। कई बार आप कुछ छोटी मोटी गलतियां करते हैं, जिसकी वजह से फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाले फोन की बैटरी भी तेजी से चार्ज नहीं होती है। ऐसे में अगर आप भी तलाश कर रहे हैं कि आपके फोन की बैटरी फास्ट कैसे चार्ज हो तो आप बिलकुल सही जगह आए हैं। अगर आपका फोन फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है तो आपको उसके साथ आने वाली चार्जिंग ब्रिक और केबल की जांच करनी चाहिए और फोन को वॉल सॉकेट में प्लग इन में लगाकर ही चार्ज करना चाहिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
फास्ट चार्जिंग नहीं हो रही: तो क्या करें
क्या करें
हमेशा वॉल सॉकेट में प्लग इन में चार्जर लगाकर फोन को चार्ज करें
फोन को हमेशा ऑरिजनल चार्जर से ही चार्ज करें (खराब हो जाने पर उसी ब्रांड या कंपनी द्वारा ऑथोराइज्ड चार्जर लें)
फोन में चार्जिंग के दौरान चल रही बैकग्राउंड ऐप्स को बंद कर दें
फोन को चार्ज करते हुए ब्लूटूथ और इंटरनेट को बंद कर दें
क्या न करें
वायरलेस पैड पर फोन रखकर चार्ज न करें (अगर फास्ट चार्जिंग चाहिए तो)
लैपटॉप या पीसी से केबल लगाकर फोन को चार्ज न करें (अगर फास्ट चार्जिंग चाहिए तो)
फोन चार्ज करते हुए उसका इस्तेमाल न करें
फोन को अत्यधिक गर्मी या सर्दी वाली जगह पर न रखें
फोन चार्ज करते हुए ऑडियो या वीडियो कॉल न करें
अगर आप बिलकुल आदर्श परिस्थिति में अपने फोन को चार्ज कर रहे हैं और फास्ट चार्जिंग का चार्जर और केबल इस्तेमाल कर रहे हैं फिर भी फोन फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट नहीं कर रहा है तो आप कंपनी के ऑथोराइज्ड सर्विस सेंटर पर जाकर भी उसकी जांच करवा सकते हैं। मगर सबसे पहले आपको ऊपर बताई गई सभी तरकीबों को ध्यान से अपनाना चाहिए।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी