• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi K100 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 

Redmi K100 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 

Redmi K100 में 8,500 mAh की बैटरी हो सकती है। Redmi K100 Pro Max में 9,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। ये स्मार्टफोन्स 100 W वायर्ड चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकते हैं

Redmi K100 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 

Photo Credit: Redmi

इन स्मार्टफोन्स में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन्स में Snapdragon का चिपसेट इस्तेमाल किया जा सकता है
  • Redmi K100 सीरीज में 185 Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले हो सकता है
  • इन स्मार्टफोन्स में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है
विज्ञापन

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में Snapdragon का चिपसेट इस्तेमाल किया जा सकता है। Redmi K100 सीरीज में 185 Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले हो सकता है।  

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Xiaomi के पार्टनर और प्रेसिडेंट, Lu Weibing ने बताया है कि चीन में 31 जुलाई से शुरू होने वाले ChinaJoy डिजिटल एंटरटेनमेंट एक्सपो में Redmi हिस्सा लेगी। इस इवेंट में Redmi का एक नया प्रोडक्ट लॉन्च किया जाएगा। इस पोस्ट में गेमिंग पर फोकस्ड एक स्मार्टफोन की इमेज भी दी गई है, जिसके साथ 'Demon King' लिखा है। यह कोडनेम Redmi K सीरीज से जुडा है। इससे ChinaJoy इवेंट में Redmi K100 सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है। 

आगामी स्मार्टफोन सीरीज में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में LTPO फ्लैट डिस्प्ले 185 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। 

Redmi K100 में 8,500 mAh की बैटरी हो सकती है। Redmi K100 Pro Max में 9,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। ये स्मार्टफोन्स 100 W वायर्ड चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकते हैं। इस सीरीज के Redmi K100 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में सिमेट्रिकल डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए जा सकते हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। पिछले महीने Redmi K90 Ultra को पेश किया गया है। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच AMOLED 1.5K (1,280 × 2,772 पिक्सल्स) डिस्प्ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर  Snapdragon 8 Elite और Adreno GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन में गेमिंग के दौरान बेहतर रिजॉल्यूशन और फ्रेम रेट के लिए D2 AI गेमिंग ग्राफिक्स चिप है। इसमें हीटिंग पर कंट्रोल के लिए एक्टिव कूलिंग फैन दिया गया है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.59 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 ऐलीट
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज1 टीबी
बैटरी क्षमता7,100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1,156x2,510 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  2. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  8. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  9. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »