भारत में Fusion Red कलर में लॉन्च हुआ Vivo T5x 5G, जानें प्राइस, फीचर्स

Vivo T5x 5G की 7,200 mAh की बैटरी 44 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी बैटरी के सिंगल चार्ज में 40 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक और 93 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक उपलब्ध कराने का दावा किया गया है

भारत में Fusion Red कलर में लॉन्च हुआ Vivo T5x 5G, जानें प्राइस, फीचर्स

Photo Credit: Vivo

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट दिया गया है
  • Vivo T5x 5G की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • इस स्मार्टफोन की 7,200 mAh की बैटरी 44 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है
विज्ञापन

स्मार्टफोन के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Vivo ने भारत में Vivo T5x 5G को नए Fusion Red कलर में लॉन्च किया है। देश में इस स्मार्टफोन को मार्च में Star Silver और Cyber Green कलर्स में पेश किया गया था। Vivo T5x 5G के नए कलर वाले विकल्प में इसके मौजूदा वेरिएंट के स्पेसिफिकेशंस को बरकरार रखा गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Turbo का इस्तेमाल किया गया है। Vivo T5x 5G की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 7,200 mAh की बैटरी 44 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Vivo T5x 5G का प्राइस

इस स्मार्टफोन के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 18,999 रुपये, 8 GB + 128 GB का 20,999 रुपये और 8 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का 22,999 रुपये का है। Vivo T5x 5G के नए कलर वाले वेरिएंट की बिक्री 30 जुलाई से कंपनी के ई-स्टोर, Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी। 

Vivo T5x 5G के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.76 इंच फुल एचडी+ (2,344 x 1,080 पिक्सल्स) LCD स्क्रीन 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Turbo दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपार्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Bluetooth, Wi-Fi, GPS, BeiDou और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। Vivo T5x 5G की 7,200 mAh की बैटरी 44 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी बैटरी के सिंगल चार्ज में 40 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक और 93 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक उपलब्ध कराने का दावा किया गया है। इस स्मार्टफोन का साइज 166 x 78.43 x 8.3 mm और भार लगभग 219 ग्राम का है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »