Huawei P50 Pro in Space: अंतरिक्ष में Huawei P50 Pro ले जाकर खींची सेल्फी! आए ये नतीजे

हुवावे पी50 प्रो स्मार्टफोन HarmonyOS 2 पर काम करता है।

Huawei P50 Pro in Space: अंतरिक्ष में Huawei P50 Pro ले जाकर खींची सेल्फी! आए ये नतीजे

Photo Credit: Huaweicentral

रिपोर्ट के मुताबिक, Huawei P50 Pro से अंतरिक्ष यात्रियों ने सेल्फी भी खींचीं। फोटो देखकर पता चलता है कि फोन स्पेस में भी काम कर सकता है। 

ख़ास बातें
  • मोबाइल डिवाइसेज पृथ्वी पर ही इस्तेमाल करने के हिसाब से डिजाइन होते हैं
  • स्पेस में नेटवर्क और सिग्नल वहां मिलना असंभव है
  • Huawei P50 Pro की बैटरी 4,360mAh की है
विज्ञापन
Huawei P50 Pro एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। मामला काफी रोचक है। क्या आपके दिमाग में कभी ऐसा ख्याल आया है कि स्मार्टफोन स्पेस यानि अंतरिक्ष में कैसे काम करता होगा? यानि कि अगर इसे बिना गुरुत्वाकर्षण वाली जगह पर चलाना सोचें तो क्या यह वैसे ही काम करेगा? चीन में अंतरिक्ष यात्रियों ने यह कारनामा कर दिखाया है।  Huawei P50 Pro को चीनी अंतरिक्ष यात्री स्पेस में ले गए। और वहां ले जाकर फोन से सेल्फी भी लीं। आइए जानते हैं पूरा मामला। 

Huawei P50 Pro को स्पेस में ले जाया गया है। चीन के अंतरिक्ष यात्री इसे अपने साथ इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में ले गए। वहां से उन्होंने इसके साथ सेल्फी लेते हुए भी फोटो खींची हैं। हुवावे सेंट्रल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Huawei P50 Pro से अंतरिक्ष यात्रियों ने सेल्फी भी खींचीं। फोटो देखकर पता चलता है कि फोन स्पेस में भी काम कर सकता है। 

स्मार्टफोन कंपनियां मोबाइल डिवाइसेज को पृथ्वी पर ही इस्तेमाल करने के हिसाब से डिजाइन करती हैं। डिस्प्ले और कैमरा आदि भले ही अंतरिक्ष में काम कर पाएं, लेकिन नेटवर्क और सिग्नल वहां मिलना असंभव है। जिसके कारण वहां कॉलिंग भी संभव नहीं है। यहां पर ये बात भी ध्यान देने के लिए कहा गया है कि फोन को स्पेस स्टेशन के नियंत्रित वातावरण में इस्तेमाल किया गया है। लेकिन अगर इसे आउटर स्पेस में छोड़ दिया जाता है तो यह फट भी सकता है। बहरहाल, इंटरनेट पर यह स्मार्टफोन सुर्खियों में है, क्योंकि स्पेस स्मार्टफोन से सेल्फी लेने का यह अनोखा मामला है। 
 

Huawei P50 Pro specifications

हुवावे पी50 प्रो स्मार्टफोन HarmonyOS 2 पर काम करता है। इसमें 6.6 इंच का फुल-एचडी+ (1,228x2,700 पिक्सल) ओलेड कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 1440 हर्ट्ज़ हाई फ्रीक्वेंसी PWM dimming, 300 हर्टज़ टच सैम्पलिंग रेट, 450पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और पी3 वाइड कलर गामुट कवरेज। इसके अलावा, यह फोन HiSilicon Kirin 9000 और Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर से लैस है। हुवावे पी50 प्रो में 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज दी गई है। ज़रूरत पड़ने पर स्टोरेज को 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के इस्तेमाल से बढ़ाया जा सकता है।  

हुवावे पी50 प्रो स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 40 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा, 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Huawei P50 Pro की बैटरी 4,360mAh की है, जिसके साथ 66 वॉट वायर्ड सुपर फास्ट चार्जर और 50 वॉट वायरलेस सुपर फास्ट चार्ज दिया गया है। इसमें वायरलेस रीवर्स चार्जिंग क्षमता भी मौजूद है। यह फोन आईपी68 वाटर रसिस्टेंट है। फोन का डायमेंशन 158.8x72.8x8.25mm और भार 195 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 40-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4360 एमएएच
ओएसProprietary
रिज़ॉल्यूशन1228x2700 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  11. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  12. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  14. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »