Huawei P20 स्मार्टफोन 27 मार्च को हो सकता है लॉन्च

हुवावे अगले महीने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। शेनज़ेन की स्मार्टफोन निर्माता मार्च 2018 में अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज़ का स्मार्टफोन Huawei P20 पेश करेगी। कंपनी द्वारा 27 मार्च को पेरिस में होने वाले एक इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजने की ख़बर है।

Huawei P20 स्मार्टफोन 27 मार्च को हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • ख़बर है कि कंपनी ने 27 मार्च को होने वाले इवेंट के लिए इनवाइट भेजे हैं
  • हुवावे के ट्रेडमार्क आवेदन से पी20 नाम का खुलासा हुआ
  • कंपनी द्वारा हुवावे पी20, पी20 लाइट व पी20 प्लस पर काम करने की ख़बरें हैं
विज्ञापन
हुवावे अगले महीने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। शेनज़ेन की स्मार्टफोन निर्माता मार्च 2018 में अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज़ का स्मार्टफोन Huawei P20 पेश करेगी। कंपनी द्वारा 27 मार्च को पेरिस में होने वाले एक इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजने की ख़बर है। हुवावे बार्सिलोना में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में नए हैंडसेट लॉन्च कर सकती है। लेकिन ऐसा लगता है कि कंपनी अपनी नई सीरीज़ के लिए एक अलग इवेंट का आयोजन करेगी।

जीएसएमअरीना के मुताबिक, हुवावे के नए स्मार्टफोन का नाम पी11 या पी20 होगा। एंड्रॉयड सेंट्रल द्वारा ज़ारी एक दूसरी रिपोर्ट में बताया गया है कि हुवावे के ट्रेडमार्क के आवेदन से पी20 नाम के संकेत मिलते हैं। जाने-माने टिप्सटर रोलैंड क्वांड ने इससे पहले खुलासा किया था कि हुवावे तीन नए स्मार्टफोन- हुवावे पी20, हुवावे पी20 लाइट और हुवावे पी20 प्लस पर काम कर रही है।

इससे पहले दिसंबर 107 में एक रिपोर्ट से पता चला था कि हुवावे 2018 में तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है। इलेक्ट्रा कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स द्वारा (हुवावे फोन की इंपोर्टर कंपनी) इज़रायल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुवावे पी20 सीरीज़ के खुलासे का दाव किया गया था। ख़ास बात है कि इस रिपोर्ट में दो और स्मार्टफोन का ज़िक्र था। जिनका नाम माया और सेलिना थे। इन फोन को 2018 की पहली तिमाही में हुवावे द्वारा लॉन्च किया जाएगा।

हुवावे की पी सीरीज़ को  नए कैमरा फ़ीचर के लिए जाना जाता है और इस साल भी कुछ ऐसा ही होने की उम्मीद है। कंपनी ने एमडब्ल्यूसी 2017 में हुवावे पी10 और पी10 प्लस लॉन्च किए थे। पी10 के बाद पी11 लॉन्च ना कर, पी20 को लॉन्च करने से संकेत मिलते हैं कि नए डिवाइस पिछले साल की तुलना में बड़े अपग्रेड होंगे। रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि हुवावे पी20 में कंपनी का किरिन 970 एआई प्रोसेसर और एंड्रॉयड ओरियो दिया जाएगा। यह एक फुल स्क्रीन और तीन रियर कैमरे वाला फोन हो सकता है।

एक और टिप्सटर इवाान ब्लास ने पिछले साल दिसंबर में एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की थी। गौर करने वाली बात है कि हुवावे द्वारा अगले साल अमेरिका में अपनी स्मार्टफोन रेंज के विस्तार की योजना है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  4. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  5. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  6. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  7. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  8. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  9. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  10. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »