Huawei MediaPad M3 Lite 8.0 टैबलेट लॉन्च, इसमें है स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर

चीनी निर्माता हुवावे ने अपने नए मीडिययापैड एम3 लाइट 10 लॉन्च करने के बाद, मीडियापैड एम3 लाइट 8.0 टैबलेट पेश कर दिया है। टैबलेट को चीनी बाजार के लिए पेश किया गया है और अभी Huawei MediaPad M3 Lite 8.0 टैबलेट की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

Huawei MediaPad M3 Lite 8.0 टैबलेट लॉन्च, इसमें है स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर
विज्ञापन
चीनी निर्माता हुवावे ने अपने नए मीडिययापैड एम3 लाइट 10 लॉन्च करने के बाद, मीडियापैड एम3 लाइट 8.0 टैबलेट पेश कर दिया है। टैबलेट को चीनी बाजार के लिए पेश किया गया है और अभी Huawei MediaPad M3 Lite 8.0 टैबलेट की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

मीडियापैड एम3 लाइट 10 की तरह ही, नए मीडियापैड एम3 लाइट 8.0 में हार्मन कार्डन के स्पीकर दिए गए हैं। और इसे एक एंटरटेनमेंट डिवाइस के तौर पर पेश किया जा रहा है। इस लॉन्च के बारे में सबसे पहले एक ऑनलाइन पब्लिकेशन हेल्पिक्स ने जानकारी दी। और कंपनी का कहना है कि हुवावे ने इस टैबलेट का एलटीई और वाई-फाई वर्ज़न बाज़ार में पेश किया है।

दोनों मीडियापैड एम3 लाइट में कई ख़ूबियां एक जैसी हैं- जैसेकि 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर (एमएसम8940) के साथ आना। मीडियापैड एम3 लाइट 8.0 को3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस टैबलेट में 4800 एमएएच की बैटरी है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, मीडियापैड एम3 लाइट 8.0 में एक 8 इंच फुल एचडी (1920x1200 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। टैबलेट एलटीई कैट. 4 डाउनलोड स्पीड सपोर्ट करता है। टैबलेट का डाइमेंशन 213.3x123.3x7.5 मिलीमीटर और वज़न 310 ग्राम है। इस टैबलेट में रियर व फ्रंट पर दो 8 मेगापिक्सल के कैमरे दिए गए हैं।

मीडियापैड एम3 लाइट 8.0 एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित ईएमयूआई 5.1 पर चलता है। और इसमें व्यू टू मल्टीटास्क जैसे सॉफ्टवेयर एनहेंसमेंट दिए गए हैं, जिससे स्पिलिट स्क्रीन मल्टीटास्किंग, जेस्चर आधारित फंक्शन के लिए कंट्रोल एट टच और किड्स नूक जैसे कुछ दूसरे ख़ासतौर पर बच्चों के लिए बनाए गए ऐप पहले से इंस्टॉल आते हैं।

हुवावे ने इससे पहले इसी महीने मीडियापैड एम3 लाइट 10 टैबलेट लॉन्च किया था। इस टैबलेट को कंपनी की ग्लोबल साइट पर लिस्ट किया गया था।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले8.00 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 435
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन1920x1200 पिक्सल
रैम3 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
स्टोरेज32 जीबी
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता4800 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei MediaPad, Huawei Tablets, Huawei
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  2. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  3. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  4. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  7. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  8. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  9. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »