Huawei Mate X के पोस्टर की मिली झलक, जल्द हो सकता है लॉन्च

Huawei Mate X: हुवावे मेट एक्स को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। आधिकारिक लॉन्च से पहले चीन में एक स्टोर में हुवावे के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन के पोस्टर को देखा गया है।

Huawei Mate X के पोस्टर की मिली झलक, जल्द हो सकता है लॉन्च

Photo Credit: Weibo/Digital Institute

Huawei Mate X के पोस्टर की मिली झलक, जल्द हो सकता है लॉन्च

ख़ास बातें
  • मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 के दौरान उठा था Huawei Mate X से पर्दा
  • पोस्टर में लॉन्च तारीख का जिक्र नहीं है
  • हुवावे मेट एक्स है फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस
विज्ञापन
Huawei Mate X को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। आधिकारिक लॉन्च से पहले चीन में एक स्टोर में हुवावे के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन के पोस्टर को देखा गया है। याद करा दें कि हुवावे ने इस साल के शुरुआत में इस बात की पुष्टि की थी कि हुवावे मेट एक्स को इस साल भारतीय मार्केट में भी उतारा जाएगा। हुवावे प्रोडक्ट डिविज़न के प्रेसिडेंट ने इस माह के शुरुआत में एक इंटरव्यू में बताया था कि हुवावे मेट एक्स को चीन में जुलाई माह के अंत तक या अगस्त के शुरुआत में उपलब्ध करा दिया जाएगा।

जीएसएम ऐरिना की रिपोर्ट में बताया गया है कि डिजिटल इंस्टीट्यूट ने वीबो अकाउंट से पोस्टर को साझा किया है। हुवावे मेट एक्स के पोस्टर में तारीख का जिक्र नहीं है लेकिन यह इस बात का संकेत दे रहा है कि फोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। याद करा दें कि इस साल फरवरी में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 के दौरान स्मार्टफोन से पर्दा उठाया गया था।

डुअल-सिम (नैनो) वाला हुवावे मेट एक्स स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1.1 पर चलता है। हुवावे मेट एक्स में दो फुलव्यू डिस्प्ले पैनल है एक 6.6 इंच और दूसरा 6.38 इंच के साथ। फोन को खोलने के बाद आपको बिना नॉच के 8 इंच का OLED फुलव्यू डिस्प्ले मिलेगा। फोल्ड होने पर फ्रंट साइड में 6.6 इंच का डिस्प्ले (1148x2480 पिक्सल) और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है।

फोल्ड होने पर स्मार्टफोन के बैक पर 6.38 इंच की स्क्रीन (892x2480 पिक्सल) और इसका आस्पेक्ट रेशियो 25:9 है। बैक डिस्प्ले का इस्तेमाल सेल्फी लेने के लिए भी किया जा सकेगा। फोन जब फोल्ड नहीं होगा तो 8 इंच का डिस्प्ले (2480x2200 पिक्सल) मिलेगा, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 8:71 है। हुवावे मेट एक्स में किरिन 980 चिपसेट के साथ 8 जीबी रैम है। बेहतर 5जी कनेक्टिविटी के लिए बंलोग 5000 चिप (Balong 5000) का इस्तेमाल हुआ है।

अब बात कैमरा सेटअप की। हुवावे मेट एक्स में टू-इन-वन फ्रंट और रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 40 मेगापिक्सल का सेंसर (वाइड-एंगल लेंस), 16 मेगापिक्सल (अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस) और 8 मेगापिक्सल का सेंसर (टेलीफोटो) है। हुवावे मेट एक्स में आपको मिरर शूटिंग मोड भी मिलेगा। Huawei Mate X में 512 जीबी स्टोरेज मिलेगी, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव होगा।

हुवावे मेट एक्स में दो बैटरी हैं जो संयुक्त रूप से 4,500 एमएएच की क्षमता प्रदान करती हैं और यह 55 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। Huawei ने दावा किया है कि Mate X की बैटरी केवल 30 मिनट में 85 प्रतिशत चार्ज हो जाती है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले8.00 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 980
फ्रंट कैमराहां
रियर कैमरा40-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन2200x2480 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei Mate X
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »