• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • हुवावे मेट 10 का वीडियो टीज़र जारी, डुअल रियर कैमरे जुड़ी नई जानकारी का चला पता

हुवावे मेट 10 का वीडियो टीज़र जारी, डुअल रियर कैमरे जुड़ी नई जानकारी का चला पता

हुवावे के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन मेट 10 के लॉन्च का इंतज़ार हो रहा है। हुवावे मेट 10 स्मार्टफोन 16 अक्टूबर को लॉन्च होगा। अब चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने स्मार्टफोन से जुड़े खुलासे करने शुरू कर दिए हैं।

हुवावे मेट 10 का वीडियो टीज़र जारी, डुअल रियर कैमरे जुड़ी नई जानकारी का चला पता
विज्ञापन
हुवावे के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन मेट 10 के लॉन्च का इंतज़ार हो रहा है। हुवावे मेट 10 स्मार्टफोन 16 अक्टूबर को लॉन्च होगा। अब चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने स्मार्टफोन से जुड़े खुलासे करने शुरू कर दिए हैं। पिछली आधिकारिक जानकारी और ख़बरों के मुताबिक, हुवावे मेट 10 में एक बेज़ल-लेस 'एंटायरव्यू' डिस्प्ले और लाइका ब्रांड के लेंस होंगे। अब, एक नए टीज़र वीडियो से फोन के इन फ़ीचर के बारे में थोड़ी और जानकारी मिली है।

हुवावे ने आने वाले मेट 10 का पहला वीडियो अपने जर्मनी के यूट्यूब पेज पर साझा किया। इस टीज़र से खुलासा होता है कि स्मार्टफोन में लाइका-ब्रांड का डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। टीज़र से पता चलता है कि मेट 10 के रियर कैमरे से साझा की गईं तस्वीरों की अहम ख़ासियत है कलर कंट्रास्ट, बोकेह इफेक्ट और कई दूसरे इफेक्ट। डुअल कैमरे सेटअप पर फटाफट नज़र डालें तो फोन में 20 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और एक 12 मेगापिक्सल का आरजीबी सेंसर दिया गया है, जो कि पिछले साल आए मेट 9 और पी9 स्मार्टफोन जैसा ही है।


पिछले हफ्ते लीक हुईं मेट 10 की तस्वीरों से स्मार्टफोन में बेज़ल-लेस डिस्प्ले होने का पता चला था, जिसे हुवावे ने 'एंटायरव्यू' डिस्प्ले दिया है। स्मार्टफोन को कई दूसरे बेज़ल-लेस फोन एलजी जी6, सैमसंग गैलेक्सी एस8 और आने वाले आईफोन 8 से चुनौती मिलेगी। हुवावे के सीईओ ने बताया था कि मेट 10 में एक फेशियल रिकग्निशन, सपोर्ट एआर और 3डी सेंसिंग जैसे फ़ीचर होंगे। और यह फोन ऐपप्ल की दसवीं सालगिरह पर आने वाले अगले आईफोन को सीधी टक्कर देगा।

(मोबाइल लॉन्च, स्मार्टफोन रिव्यू, और अन्य काम की जानकारी पाएं हमारे यूट्यूब चैनल से। सब्सक्राइब करें)

हुवावे मेट 10 में आइरिस स्कैनर फ़ीचर आने की भी ख़बरें हैं, और इस फोन में हुवावे का हाईसिलिकॉन किरिन 970 प्रोसेसर होने की उम्मीद है जो कि 10एनएम फैब्रिकेशन प्रोसेस पर आधारित होगा। इस फोन में एक 6 इंच (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले होने की उम्मीद है जो 18:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। हुवावे द्वारा लॉन्च से पहले, फोन के बारे में ज़्यादा जानकारी दिए जाने की उम्मीद है। स्मार्टफो की कीमत 4,000 चीनी युआन (करीबप 38,500 रुपये) हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  3. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  5. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  6. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  7. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  8. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  9. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »