• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • इसे लिपस्टिक मत समझ बैठना! Huawei ला रही है अनोखे ईयरबड्स, 17 नवंबर को होंगे लॉन्च

इसे लिपस्टिक मत समझ बैठना! Huawei ला रही है अनोखे ईयरबड्स, 17 नवंबर को होंगे लॉन्च

Huawei FreeBuds Lipstick, FreeBuds 4 का री-डिजाइन वर्जन है, जिसे एक फैशन एक्‍सेसरी बनाने की अच्‍छी कोशिश की गई है। स्टेनलेस स्टील से बना इसका चार्जिंग केस लिपस्टिक जैसा दिखता है और काफी अट्रैक्टिव लगता है।

इसे लिपस्टिक मत समझ बैठना! Huawei ला रही है अनोखे ईयरबड्स, 17 नवंबर को होंगे लॉन्च

बड्स को लगभग चार घंटे की बैटरी के साथ ऑफर किया जाने वाला है, जबकि चार्जिंग केस 22 घंटे का और प्लेबैक टाइम मिलेगा

ख़ास बातें
  • चीन में लॉन्चिंग के बाद इसे बाकी मार्केट में भी उतारा जाएगा
  • इसे कई मल्‍टीनैशनल डिजाइनर्स ने मिलकर तैयार किया है
  • एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन और EQ ट्यूनिंग जैसे फीचर भी मिलते हैं
विज्ञापन
बाहर से लिपस्टिक और अंदर से ईयरबड्स। जी हां, बहुत जल्‍द हुवावे का यह खास गैजेट लॉन्‍च होने जा रहा है। कंपनी अपनी होम कंट्री यानी चाइना में एक के बाद एक नए प्रॉडक्‍ट्स पेश कर रही है। अब 17 नवंबर को एक लॉन्‍च इवेंट होने जा रहा है। इसमें कंपनी Huawei Watch GT Runner और Huawei MateBook E 2-in-1 को तो लॉन्‍च करेगी ही, कंपनी ने कन्‍फर्म किया है कि वह चीनी मार्केट में Huawei FreeBuds Lipstick ट्रू वायरलेस ईयरबड्स को भी लॉन्च करेगी। यह वही इयरफोन है, जो बाहर से लिपस्टिक जैसा नजर आता है। कंपनी ने इसका ऐलान पिछले महीने ग्‍लोबल मार्केट्स के लिए किया गया था।     

Huawei FreeBuds Lipstick, FreeBuds 4 का री-डिजाइन वर्जन है, जिसे एक फैशन एक्‍सेसरी बनाने की अच्‍छी कोशिश की गई है। स्टेनलेस स्टील से बना इसका चार्जिंग केस लिपस्टिक जैसा दिखता है और काफी अट्रैक्टिव लगता है। हालांकि कंपनी ने यह पुष्टि नहीं की है कि ये ईयरबड्स, फ्रीबड्स 4 का री-डिजाइन वर्जन है।
 

डिजाइन ही इस ईयरबड्स का सबसे बड़ा सेलिंग पॉइंट होने वाला है, इसी बात को ध्‍यान में रखते हुए Huawei FreeBuds Lipstick को Huawei के पेरिस एस्थेटिक्स रिसर्च सेंटर में लग्जरी फैशन, ऑटोमोटिव और डिजिटल इंडस्ट्री के मल्टीनैशनल डिजाइनरों ने डिजाइन किया गया था। इस ईयरफोन में हुवावे का ओपन-फिट डिजाइन है, जो हर तरह के कान के आकार में फिट बैठता है। 

फ्रीबड्स 4 की तरह ही इसमें 14.3 एमएम के डायनेमिक ड्राइवर हैं, जिनकी फ्रीक्‍वेंसी रेंज 40kHz तक है। आसपास के शोरगुल के हिसाब से बेस्‍ट ऑड‍ियो क्‍वॉलि‍टी देने के लिए अडैप्टिव एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन और EQ ट्यूनिंग जैसे फीचर भी ईयरबड्स में मिलते हैं। 

जहां तक बात बैटरी बैकअप की है, तो बड्स को लगभग चार घंटे की बैटरी के साथ ऑफर किया जाने वाला है, जबकि चार्जिंग केस 22 घंटे का और प्लेबैक टाइम मिलेगा। बात करें इनकी कीमत की, तो वह मार्केट वाइज अलग-अलग यानी 200 पाउंड से 275 डॉलर तक हो सकती है। चीनी मार्केट में इनकी कीमत के बारे में जानने के लिए लॉन्च इवेंट तक इंतजार करना होगा, जो 17 नवंबर को होने जा रहा है। लॉन्‍च इवेंट की पुष्टि कंपनी ने वीबो पर अपने ऑफ‍िश‍ियल अकाउंट से की है।  

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »