एचटीसी जल्द लॉन्च कर सकती है नया वन एक्स10 स्मार्टफोन

एचटीसी जल्द लॉन्च कर सकती है नया वन एक्स10 स्मार्टफोन
विज्ञापन
एचटीसी के नए मिड-रेंज स्मार्टफोन के लॉन्च से जुड़ी ख़बरें आनी शुरू हो गई हैं। नई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अगले साल जनवरी में एचटीसी एक्स9 के अपग्रेडेड वेरिएंट एक्स10 को लॉन्च कर सकती है।

मायड्राइवर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एचटीसी जनवरी में अपने एचटीसी वन एक्स9 स्मार्टफोन का अपग्रेडेड वेरिएंट एचटीसी एक्स10 लॉन्च करेगी। नए एचटीसी एक्स10 को 288 डॉलर (करीब रुपये) में पेश किया जा सकता है।

नए एचटीसी एक्स10 में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर हीलियो पी10 प्रोसेसर दिया जा सकता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली-टी860 जीपीयू हो सकता है। इस फोन में 3 जीबी रैम दिया जा सकता है। इसके अलावा इस फोन में 5.5 इंच डिस्प्ले हो सकता है जिसका रिज़ॉल्यूशन 1080 x 1920 पिक्सल डिस्प्ले होगा। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होने की उम्मीद है। कैमरे में ओआाईएस फ़ीचर भी होगा।

एचटीसी वन एक्स9 को सबसे पहले दिसंबर महीने में पेश किया गया था। यह 5.5 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो एक्स10 चिपसेट, 3 जीबी रैम, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 3000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।  एचटीसी वन एक्स9 को मई में भारत में लॉन्च किया गया था। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HTC, Htc mobile, Htc smartphone, Htc x10, Htc X10 smartphone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »