• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • एचटीसी 10, वन एक्स9, डिज़ायर 628 डुअल सिम और डिज़ायर 825 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च

एचटीसी 10, वन एक्स9, डिज़ायर 628 डुअल सिम और डिज़ायर 825 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च

एचटीसी 10, वन एक्स9, डिज़ायर 628 डुअल सिम और डिज़ायर 825 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च
विज्ञापन
गुरुवार को ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एचटीसी ने भारत में सात नए स्मार्टफोन लॉन्च किए। इसमें कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन एचटीसी 10 और उसका लाइफस्टाइल वेरिएंट भी शामिल है। इसके अलावा कंपनी ने भारतीय मार्केट में एचटीसी वन एक्स9, डिज़ायर 628, डिज़ायर 630, डिज़ायर 825 और डिज़ायर 830 को भी उतारने की जानकारी दी है।

कंपनी ने बताया है कि स्मार्टफोन की कीमतों का खुलासा लॉन्च की तारीख नजदीक आने पर किया जाएगा। एचटीसी ने इस इवेंट में अपने कंप्यूटर आधारित वर्चुअल रियालिटी हेडसेट एचटीसी वाइव की उपलब्धता की भी जानकारी दी।

एचटीसी 10 लाइफस्टाइल, डिज़ायर 630 और डिज़ायर 830 की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है। एचटीसी 10 (कार्बन ग्रे, टॉपाज़ गोल्ड) 52,990 रुपये, वन एक्स9 (कार्बन ग्रे, टॉपाज़ गोल्ड) 25,990 रुपये, डिज़ायर 628 (कोबाल्ट व्हाइट, सनसेट ब्लू) 13,990 रुपये और डिज़ायर 825 हैंडसेट 18,990 रुपये में मिलेगा। ये चारो स्मार्टफोन जून में उपलब्ध होंगे।

एचटीसी ने अपने फ्लैगशिप एचटीसी 10 फोन के साथ एचटीसी 10 लाइफ स्टाइल को लॉन्च किया। एचटीसी 10 और एचटीसी 10 लाइफस्टाइल के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं, लेकिन जो अंतर हैं वो बेहद ही अहम हैं। एचटीसी 10 में स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है जबकि एचटीसी 10 लाइफस्टाइल स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर के साथ आता है।

भारत में एचटीसी 10 के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किया गया है। एचटीसी 10 लाइफस्टाइल 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसके अलावा एचटीसी 10 लाइफस्टाइल के रियर कैमरे में सेफायर लेंस का इस्तेमाल किया गया है।

दोनों ही स्मार्टफोन नैनो सिम कार्ड सपोर्ट करते हैं। ये एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित एचटीसी सेंस यूआई पर चलेंगे। इनमें बूमसाउंट स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। एचटीसी 10 और एचटीसी 10 लाइफस्टाइल में 5.2 इंच के क्वाड एचडी (1440x2560 पिक्सल) सुपर एलसीडी 5 डिस्प्ले, 12 अल्ट्रापिक्सल लेज़र ऑटोफोकस कैमरे, डुअल फोन एलईडी फ्लैश, बीएसआई सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन, ओआईएस से लैस 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी, डीएलएनए, जीपीआरएस/ एज, 3जी और 4जी कनेक्टिविटी व 3000 एमएएच की बैटरी हैं।

एचटीसी वन एक्स9 को सबसे पहले दिसंबर महीने में पेश किया गया था। यह 5.5 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो एक्स10 चिपसेट, 3 जीबी रैम, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 3000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।

एचटीसी डिज़ायर 628 को इस महीने ही अन्य मार्केट में लॉन्च किया गया था। यह 5 इंच के एचडी डिस्प्ले, 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर चिपसेट, 3 जीबी रैम, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 2200 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।

एचटीसी डिज़ायर 630 स्मार्टफोन को इस साल मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लॉन्च किया गया था। इसमें 5 इंच का एचडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 400 चिपसेट, 2 जीबी रैम, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 2200 एमएएच की बैटरी है।

एचटीसी डिज़ायर 825 को भी एमडब्ल्यूसी में डिज़ायर 630 के साथ लॉन्च किया गया था। यह 5.5 इंच के एचडी डिस्प्ले और 2700 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। इसके बाकी स्पेसिफिकेसन डिज़ायर 630 वाले ही हैं।

एचटीसी डिज़ायर 830 को इस महीने ही ताइवान में लॉन्च किया गया था। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो एक्स10 चिपसेट और 3 जीबी रैम है। यह ओआईएस से लैस 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरा और 4 अल्ट्रापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ आता है। इस स्मार्टफोन को पावर देने का करेगी 2800 एमएएच की बैटरी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  6. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  7. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  9. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  10. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »